अगलगी. कलुआही के मधेपुर की घटना, एक लाख की क्षति
कलुआही : प्रखंड के मधेपुर पंचायत के बहवन गांव मे विशंभर भारती का घर शॉट सर्किट के कारण आग लगने से जलकर राख हो गया. घटना शुक्रवार की शाम करीब सात बजे की बतायी गयी है.
गृह स्वामी ने बताया कि एक कमरा मे रखे करीब एक भर सोना, बीस हजार नगद, पलंग, कुर्सी,चावल,गेंहू, कपड़ा,हारमुनिया बाजा सहित अन्य खाद्य सामग्री जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जल कर राख हो गयी. काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया. पूरे परिवार का जो भी सामग्री था जल गया. मुखिया अजय कुमार झा ने तत्काल घटना स्थल पर पहुंच कर पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया. मुखिया ने अंचल अधिकारी एवं थानाध्यक्ष को सूचना देते हुए सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया है. सीओ ने कर्मचारी को अविलंब घटना स्थल का मुआयना कर रिपोर्ट देने को कहा है.
