विवाद में अधेड़ की चाकू मार कर हत्या

मधुबनी/खजौली : खजौली थाना क्षेत्र के बिरौल मुसहरी गांव में आपसी विवाद में एक अधेड़ को लोगों ने चाकू मार कर घायल कर दिया. जिसे इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया. जहां उसकी मौत हो गयी. मृतक बिरौल मुसरही निवासी विंदेश्वर सदाय के रूप में की गयी है. इस संबंध में मृतक के भाइ […]

मधुबनी/खजौली : खजौली थाना क्षेत्र के बिरौल मुसहरी गांव में आपसी विवाद में एक अधेड़ को लोगों ने चाकू मार कर घायल कर दिया. जिसे इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया. जहां उसकी मौत हो गयी. मृतक बिरौल मुसरही निवासी विंदेश्वर सदाय के रूप में की गयी है.
इस संबंध में मृतक के भाइ के बयान पर नगर थाना में सनहा दर्ज कराया गया है. जिसे नगर थाना ने प्राथमिकी के लिये खजौली थाना भेज दिया है. घटना के संबंध में मृतक के भाई होरिल सदाय ने कहा है कि गुरुवार की देर शाम करीब सात बजे युवक अपने परिवार के साथ दरवाजे पर बैठा था. इसी दौरान सुक्की निवासी जितेंद्र सदाय मोटरसाइकिल से उनके दरवाजे के पास तेज गति से आया और फिर कुछ देर रूक कर वापस चला गया. इसके बाद दुबारा वह दरवाजे के समीप आया और खड़ा हो गया. जिस कारण विंदेश्वर ने उसे पूछा कि किससे मिलना है. इस बात से नाराज होकर जितेंद्र सदाय गाली गलौज कर चला गया. कुछ देर बाद जितेंद्र के साथ योगेंद्र सदाय, राशिंद्र सदाय, मुनेश्वर सदाय, ओपिंद्र सदाय, राम एकबाल सदाय सहित अन्य लोग आये और घर में घुस कार मारपीट करने लगे.
आरोपित के हाथ में छुरा, चाकू, लोहे का रॉड व अन्य हथियार था. इन लोगों ने परिवार के हर सदस्य के साथ मारपीट की. इसी क्रम में जितेंद्र ने अपने हाथ में रखे चाकू से विंदेश्वर के सीने पर वार किया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजन विंदेश्वर को तत्काल ही सदर अस्पताल लाये जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. इस मामले में मृतक के भाइ के बयान पर जितेंद्र सदाय एवं दो महिला सहित 14 लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. लाश को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया. खजौली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपित योगेंद्र सदाय को गिरफ्तार कर लिया है.
अवैध संबंध को लेकर हुई घटना
स्थानीय लोगों व खजौली थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार ने बताया है कि यह घटना कथित तौर पर अवैध संबंध को लेकर घटित हुई है. थाना प्रभारी ने बताया है कि जितेंद्र का एक महिला के साथ सालों से कथित तौर पर अवैध संबंध था. इस बात को लेकर पूर्व में पंचायत भी हो चुकी है.
पर इसके बाद भी आरोपित बार बार बिरौल गांव आ रहा था. गुरुवार की देर शाम भी वह इसी कारण आया था. जिसका लोगों ने विरोध किया तो मारपीट हुई और जितेंद्र ने विंदेश्वर को चाकू मार कर घायल कर दिया. पुलिस इस मामले में व्यापक तौर पर जांच कर रही है. प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान जारी कर दिया गया है. वहीं घटना से गांव में तनाव व्याप्त है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >