फुलपरास : एनएच 57 सड़क पर दनराटोल फुलपरास के निकट गुरुवार की रात में बालू से लदे ट्रक में लोहा लदे डीसीएम ट्रक ने ठोकर मार दिया. इसमें चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. वही ट्रक पर सवार खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया . जिसका इलाज अनुमंडल अस्पताल में कराने के बाद चिकित्सक ने डीएमसीएच रेफर कर दिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि डीसीएम ट्रक के चालक की लाश को दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद कटर मशीन से काट निकाला गया. जानकारी के अनुसार एनएच 57 दनराटोल के निकट सड़क पर बालू से लदे ट्रक का गुल्ला टूट जाने से वह दो दिन पहले से खड़ा था. गुरुवार की रात में पटना से सिमराही जाने के क्रम में लोहा लदे ट्रक ने पहले से खड़े बालू से लदे ट्रक में सामने से ठोकर मार दिया.
इसमें लोहा लदे ट्रक का चालक 22वर्षीय बिक्की कुमार की मौत मौके पर ही हो गयी. वही खलासी रंजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसकाे इलाज के बाद डीएमसीएच रेफर कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सनोवर खान घटना स्थल पर पहुंच कर घायल खलासी को अनुमंडल अस्पताल मे भर्ती करवाया. वही लोहा को काट कर लाश को गाड़ी से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिये मधुबनी भेजा. थानाध्यक्ष ने बताया कि डीसीएम ट्रक का चालक बिक्की कुमार पटना के दिदारगंज का निवासी था. वही घायल खलासी की पहचान दिदारगंज के निवासी के रूप में हुई है. टक्कर की आवाज से ग्रामीण सहम गये थे. थानाध्यक्ष ने दोनों ट्रक को किरान की सहायता से सड़क पर से हटवाया. मृतक के परिजनों को सूचना दी गयी है.
ग्रामीणों ने पहुंचने पर देखा कि डीसीएम ट्रक की चालक की गाड़ी मे पूर्णरूपेन चिपकने से मौत हो गयी थी. खलासी को ट्रक से निकाला गया. पुलिस के द्वारा घायल खलासी को इलाज कराने के लिये अनुमंडल अस्पताल लाया गया .
