दूसरी पाली का प्रश्न पत्र पहली पाली में बांट िदया

डीएम ने केंद्राधीक्षक को हटाते हुए प्राथमिकी का दिया आदेश जेएन कॉलेज केंद्र के छात्रों की दुबारा होगी अंगरेजी विषय की परीक्षा मधुबनी : मुख्यालय के जेएन कॉलेज सेंटर पर बुधवार को मैट्रिक परीक्षा के पहले दिन अंगरेजी की दूसरे पाली का प्रश्न पत्र परीक्षार्थियों को पहली पाली में ही बांट दिये जाने का मामला […]

डीएम ने केंद्राधीक्षक को हटाते हुए प्राथमिकी का दिया आदेश

जेएन कॉलेज केंद्र के छात्रों की दुबारा होगी अंगरेजी विषय की परीक्षा
मधुबनी : मुख्यालय के जेएन कॉलेज सेंटर पर बुधवार को मैट्रिक परीक्षा के पहले दिन अंगरेजी की दूसरे पाली का प्रश्न पत्र परीक्षार्थियों को पहली पाली में ही बांट दिये जाने का मामला सामने आया है. इस बात की जानकारी परीक्षा के करीब दो घंटे बाद केंद्राधीक्षक को हुई, जिसके बाद तत्काल ही छात्रों से प्रश्न पत्र ले लिया गया और फिर पहली पाली का प्रश्न पत्र बांटा गया. इस दौरान छात्रों को पहली पाली के लिये तीन घंटे के बदले मात्र पंद्रह मिनट का ही समय मिल सका.
दूसरी पाली का
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पदाधिकारी ने तत्काल ही केंद्राधीक्षक, दंडाधिकारी व वीक्षकों को हटा दिया. साथ ही केंद्राधीक्षक के ऊपर प्राथमिकी के आदेश भी दिये हैं.
क्या है मामला
जानकारी के अनुसार बुधवार को जेएन काॅलेज परीक्षा केंद्र पर मैट्रिक की परीक्षा शुरू हुई. निर्धारित समय के तहत केंद्राधीक्षक ने प्रश्न पत्र बांटने का आदेश दिया. परीक्षा के करीब दो घंटे बीत जाने के बाद जब दूसरी पाली की परीक्षा की पूर्व तैयारी शुरू की गयी, तो इस बात की जानकारी हुई कि छात्रों के बीच जो प्रश्न पत्र बंटा है वह दूसरी पाली का है. इसके बाद आनन- फानन में छात्रों से प्रश्न पत्र वापस लिया गया. पुन: छात्रों को पहली पाली का प्रश्न पत्र दिया गया.
मात्र पंद्रह मिनट ही मिला समय
जेएन कॉलेज पर परीक्षा दे रहे छात्रों को इस लापरवाही के कारण पहली पाली के परीक्षा के लिये मात्र पंद्रह मिनट का ही समय मिल सका. सूत्रों का कहना है कि जब छात्र समय कम मिलने के कारण हो हल्ला करने लगे तो केंद्राधीक्षक व वीक्षकों ने उन्हें यह कह कर शांत कराया कि अंगरेजी विषय का नंबर रिजल्ट में नहीं जुड़ता है. भगवान छात्रों को पास करा देंगे. हालांकि जिला पदाधिकारी ने बताया है कि इस केंद्र के छात्रों की दुबारा परीक्षा आयोजित की जायेगी. इसके लिए जिला पदाधिकारी ने बिहार विद्यालय शिक्षा परिषद के अध्यक्ष को भी जानकारी दी है. हालांकि दुबारा परीक्षा मात्र जेएन कॉलजे के छात्रों का ही होगा. इधर, जिला पदाधिकारी गिरिवर दयाल सिंह ने बताया है कि यह बहुत बड़ी लापरवाही है. जब अलग अलग प्रश्न पत्र का बंडल बना है, तो फिर दूसरी पाली का प्रश्न पत्र पहली पाली में ही बंट जाना सीधे तौर पर लापरवाही है. इस लापरवाही के कारण तत्काल ही केंद्राधीक्षक, दंडाधिकारी व कई वीक्षकों को हटा दिया गया है. साथ ही बोर्ड के अध्यक्ष के आदेश पर केंद्राधीक्षक पर प्राथमिकी के आदेश भी दिये गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >