अवर निरीक्षक की होगी मानसिक जांच

मधुबनी : शहर मुख्यालय के सड़कों पर पुलिस के लिबास में एक अवर निरीक्षक हर किसी को नाचते गाते दिख जायेंगे. कभी ये सिने अभिनेता राजकुमार के डायलॉग बोलते दिखते हैं तो कभी राजेश खन्ना के. चेहरे पर भारी मेकअप, हाथ में रेडियो व बड़ा मोबाइल इनकी पहचान है. कभी कभी ये अन्य आपत्तिजनक हरकत […]

मधुबनी : शहर मुख्यालय के सड़कों पर पुलिस के लिबास में एक अवर निरीक्षक हर किसी को नाचते गाते दिख जायेंगे. कभी ये सिने अभिनेता राजकुमार के डायलॉग बोलते दिखते हैं तो कभी राजेश खन्ना के. चेहरे पर भारी मेकअप, हाथ में रेडियो व बड़ा मोबाइल इनकी पहचान है. कभी कभी ये अन्य आपत्तिजनक हरकत भी कर देते हैं.

ये सिर्फ ड्रेस पहननेवाले पुलिस अधिकारी नहीं बल्कि हकीकत में पुलिस केंद्र के अवर निरीक्षक अशोक कुमार द्वितीय हैं. पर अब इनके इसी असामान्य हरकत पर कार्रवाई होनी है. एसपी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मेडिकल बोर्ड का गठन कर इनके मानसिक इलाज किये जाने की अनुशंसा की है.

जांच रिपोर्ट पर निर्भर होगी सेवा
डीएम ने दिया मेडिकल बोर्ड गठन करने का निर्देश
एसपी दीपक बरनवाल ने सीएस को पत्र भेजकर अवर निरीक्षक अशोक कुमार द्वितीय के मानसिक जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है. दिये पत्र में एसपी ने कहा है कि जिस प्रकार से अवर निरीक्षक अशोक कुमार सड़कों पर मेकअप कर हाथ में बड़ा मोबाइल, छड़ी व रेडियो लेकर हरकत करते हैं व पुलिस सेवा के लिये संदेहास्पद है. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि इनसे पुलिस सेवा में काम लिया जा सकता है या नहीं. श्री बरनवाल ने कहा है कि जांच के लिये मेडिकल बोर्ड का गठन कर जांच की तिथि से अवगत भी करायें. ताकि निर्धारित समय पर अवर निरीक्षक को बोर्ड के समक्ष पेश किया जाय.
पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
अवर निरीक्षक अशोक कुमार द्वितीय पर पूर्व में भी इनके असामान्य हरकत को देखते हुए विभागीय कार्रवाई हो चुकी है. पर इसके बाद भी इनके हरकत में कमी नहीं आयी. बीच चौक चौराहे पर गीत गाना, महिलाओं की तरह ही मेकअप करना और फिल्मी डायलॉग बोलना इनकी आदत में शुमार हो चुका है. शहर भर में उपनाम बागले से लोग इन्हें जानने लगे हैं. पर इस सबके बीच में पुलिस जैसे सम्मानित वर्दी का अपमान जरूर हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >