मधुबनी : पशुपालन विभाग द्वारा मवेशियों को गर्भपात से बचाने के लिए तीन मार्च से शुरू होने वाले टीकाकरण अभियान कर्मियों की कमी के कारण नहीं हो सकेगा. अब इसके दुबारा 28 मार्च से शुरू किये जाने की संभावना जतायी जा रही है. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सभी प्रखंडों में बड़े पशुओं को गर्भपात से बचाने के लिए ब्रुसेलोसिस टीकाकरण करना था. लगभग 25 हजार पशुओं को यह टीकाकरण होना है.
आज से नहीं होगा टीकाकरण
मधुबनी : पशुपालन विभाग द्वारा मवेशियों को गर्भपात से बचाने के लिए तीन मार्च से शुरू होने वाले टीकाकरण अभियान कर्मियों की कमी के कारण नहीं हो सकेगा. अब इसके दुबारा 28 मार्च से शुरू किये जाने की संभावना जतायी जा रही है. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सभी प्रखंडों में बड़े पशुओं को […]

चिकित्सक के कमी से नहीं शुरू हुआ टीकाकरण.
पशुपालन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 21 प्रखंड में कार्यरत 34 पशुपालन पदाधिकारी में संविदा पर बहाल 17 पशु पालन पदाधिकारी को विभाग द्वारा संविदा का समय सीमा खत्म होने के कारण हटा दिया गया. पशु चिकित्सक की कमी के कारण टीकाकरण अभियान प्रभावित हो रहा है. समय पर आवश्यकता अनुसार दवा उपलब्ध नहीं होने के कारण भी टीकाकरण प्रभावित हुआ है.
तीन मार्च से टीकाकरण अभियान चलाना था लेकिन संविदा पर बहाल चिकित्सक के हट जाने के कारण इस कार्यक्रम को 28 मार्च से संभवत: चलाया जायेगा. श्री टोनी ने बताया कि दवा वैसे उपलब्ध है. कमी होने पर पुन: दवा मंगाया जायेगा.
डाॅ मनोज कुमार टोनी, पशुपालन निरीक्षक