अधिकारियों से भी कर ली ठगी ?

मधुबनी : साइबर क्राइम की घटना जिले में लगातार बढ़ती जा रही है. साइबर क्राइम में अधिकतर मामला मोबाइल से फोन कर लोगों को अपनी बातों की जाल में फंसाकर उनसे एटीएम से रुपये की निकासी कर लेने का आया है. जब उपभोक्ता को अपने खाते से निकल गई राशि का पता चलता है तो […]

मधुबनी : साइबर क्राइम की घटना जिले में लगातार बढ़ती जा रही है. साइबर क्राइम में अधिकतर मामला मोबाइल से फोन कर लोगों को अपनी बातों की जाल में फंसाकर उनसे एटीएम से रुपये की निकासी कर लेने का आया है. जब उपभोक्ता को अपने खाते से निकल गई राशि का पता चलता है तो वे भौचक्क रह जाते हैं और उन्हें एहसास होता है कि वे ठगे गए हैं.
वहीं दूसरी ओर एक दूसरे प्रकार की घटना भी हो रही है. इसमें एटीएम की लाइन में रुपया निकालने के लिए खड़े लोगों द्वारा जब एटीएम में अपना डेविड कार्ड या क्रेडिट कार्ड देता है तो पीछे खड़ा अपराधी उसके पासवर्ड को ध्यान से देखता रहता है.
जब उपभोक्ता से पैसा किसी कारण वश नहीं निकल पाता है तो पीछे खड़ा अपराधी बड़े चालाकी से उसे पैसा निकलवाने में मदद की पेशकश करता है और इसी दौरान उसके एटीएम को बदल देता है और उपभोक्ता को अन्य एटीएम थमा देता है. उपभोक्ता के जाने के बाद उक्त अपराधी वहां से निकलकर किसी दूसरे एटीएम से राशि की निकासी कर लेते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >