काफी देर से चल रहीं ज्यादातर यात्री ट्रेनें

मधुबनी स्टेशन पर ट्रेन के आने जाने के समय की जानकारी लेते लोग मधुबनी : कोहरे के कारण गुरुवार को भी ट्रेने विलंब से चली. मधुबनी स्टेशन पर अमृतसर से आनेवाली शहीद एक्सप्रेस 20 घंटा विलंब से आने की सूचना दी गई थी. वहीं स्वतंत्रतता सेनानी दिल्ली के लिये निर्धारित समय पर पहुंची. जयनगर रेलवे […]

मधुबनी स्टेशन पर ट्रेन के आने जाने के समय की जानकारी लेते लोग

मधुबनी : कोहरे के कारण गुरुवार को भी ट्रेने विलंब से चली. मधुबनी स्टेशन पर अमृतसर से आनेवाली शहीद एक्सप्रेस 20 घंटा विलंब से आने की सूचना दी गई थी. वहीं स्वतंत्रतता सेनानी दिल्ली के लिये निर्धारित समय पर पहुंची.
जयनगर रेलवे स्टेशन से लंबी दूरी की गाडि़यों के आवागमन में लेटलतीफी का सिलसिला बदस्तूर जारी है. जयनगर रेलवे स्टेशन स्थित पूछताछ कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जयनगर से अमृतसर तक जानेवाली सरयू यमुना एक्सप्रेस के अपने निर्धारित समय से 15 घंटे विलंब से खुलने की बात कही गई. जयनगर से सियालदह तक जाने वाली गंगासागर एक्सप्रेस और जयनगर हावड़ा धूरियान पैसेंजर भी 5 घंटा जयनगर देर से पहुंची .
लेकिन ये दोनो गाडि़यां जयनगर से अपने निर्धारित समय पर खुली. यात्रियों को थोड़ी राहत स्वतंत्रता सेनानी सुपर फास्ट एक्सप्रेस के समय से खुलने से मिली. गुरुवार को स्वतंत्रता संनानी सुपर फास्ट एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय जयनगर से रवाना हुई. मधुबनी स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते लोग देखे गये. लोग पूछताछ काउंटर व स्क्रीन पर ट्रेन के आने जाने का हाल लेते रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >