बिजली की आंखमिचौनी व लो वोल्टेज से परेशानी

मधुबनी : शहरी क्षेत्रों के कुछ इलाका एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को इन दिनों बिजली की आपूर्ति सही होने से काफी परेशानी हो रही है. शहरी क्षेत्र के वार्ड 7 स्थित आदर्श नगर, हनुमान बाग कॉलोनी संकट पोचन कॉलोनी, हार्ट हॉस्पिटल मुहल्ला में बिजली की लो वोल्टेज की परेशानी है. आदर्श नगर निवासी इंद्र […]

मधुबनी : शहरी क्षेत्रों के कुछ इलाका एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को इन दिनों बिजली की आपूर्ति सही होने से काफी परेशानी हो रही है. शहरी क्षेत्र के वार्ड 7 स्थित आदर्श नगर, हनुमान बाग कॉलोनी संकट पोचन कॉलोनी, हार्ट हॉस्पिटल मुहल्ला में बिजली की लो वोल्टेज की परेशानी है. आदर्श नगर निवासी इंद्र कांत ठाकुर ने बताया कि लाइन तो रहती है. लेकिन वोल्टेज के कमी के कारण छत पर पानी नहीं चढ़ पाता है. वहीं हनुमानवाग कॉलेज निवासी नृपेंद्र नाथ झा ने बताया कि इतना कम वोल्टेज रहता है कि मोटर चलाने में परेशानी होती है.

वहीं आरके कॉलेज रोड, सप्ताह में बीती रात बिजली नहीं थी, लोगों को बिजली नहीं रहने से काफी परेशानी हुई. रहिका प्रखंड के धनुषी निवासी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि रात 7 बजे बिजली गुल हुआ. वह अगली सुबह आठ बजे में आयी. आदर्शनगर निवासी इंद्रनाथ ठाकुर ने बताया कि बिजली सही करने को लेकर कई बार विभाग को फोन किया गया. लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद बिजली व्यवस्था सही नहीं किया गया. वैसे ही जितवारपुर में तीन दिन से बिजली आपूर्ति सही से नहीं हो रहा है.

लो वोल्टेज के कारण गांव के लोग परेशान है. ग्रामीण कृष्णकांत झा, संतोष पासवान, विभुति नाथ झा ने बताया कि प्रत्येक दिन मिस्त्री को रुपये देते हैं. तत्काल मिस्त्री सही कर देता है. फिर लाइन खराब हो जाता है.

स्थानीय मिस्त्री का कहना था कि लो वोल्टेज से ट्रांसफॉर्मर में गड़बड़ी हो रहा है.
वार्ड नंबर सात में पेयजल की हुई समस्या

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >