खबर प्रकाशित होते ही सड़क बनी मोटरेबुल

मधुबनी : प्रभात खबर में विगत 22 अगस्त को वार्ड स्कैन के तहत वार्ड नंबर 13 की खबर प्रकाशित की गयी थी. जिसमें वार्ड के विभिन्न समस्याओं को उठाया गया था. इस खबर के प्रकाशित होने के एक दिन बाद ही मुख्य पार्षद ने वार्ड का निरीक्षण किया और तत्काल ही वार्ड के मोटरेबुल बनाने […]

मधुबनी : प्रभात खबर में विगत 22 अगस्त को वार्ड स्कैन के तहत वार्ड नंबर 13 की खबर प्रकाशित की गयी थी. जिसमें वार्ड के विभिन्न समस्याओं को उठाया गया था. इस खबर के प्रकाशित होने के एक दिन बाद ही मुख्य पार्षद ने वार्ड का निरीक्षण किया और तत्काल ही वार्ड के मोटरेबुल बनाने का निर्देश दिया. इसके बाद खबर प्रकाशित होने के एक सप्ताह के अंदर ही वार्ड 13 के मुसलिम टोले में जाने वाली सड़क को मोटरेबुल बना दिया गया है.

इससे वार्ड के लोगों में खुशी व्याप्त है. वार्ड के गौरव कुमार ने कहा है कि सालों से इस वार्ड की सड़क जर्जर थी. पर कभी किसी ने इस समस्या को उठाने की पहली नहीं की. प्रभात खबर ने पहली बार हमारी समस्या को हमारे घर में आकर देखा और उसे उठाया. जिस पर प्रशासन ने पहल किया और आज हम लोगों के सालों की समस्या का एक सप्ताह में निदान हो गया . वहीं माला देवी बताती है कि इस मुहल्ले की सबसे गंभीर समस्या मुसलिम टोले जाने वाली सड़क की जर्जरता थी. हम लोगों ने कई बार अपनी समस्याओं को लेकर जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों से गुहार लगायी थी.

किसी ने ध्यान नहीं दिया. प्रभात खबर ने हमारी बातों को खुद आकर सुना और हमारी समस्या का निदान किया. इसके लिए प्रभात खबर को साधुवाद है.

पार्षद ने की सराहना
इधर, समस्या के निदान की पहल करने में मुख्य भूमिका निभाने वाले मुख्य पार्षद खालिद अनवर ने भी प्रभात खबर द्वारा चलाये जा रहे वार्ड स्कैन मिशन की सराहना की है. कहा कि प्रभात खबर की यह पहल जनता से सीधे तौर पर जुड़ा है. यदि अखबार में समस्या को इस प्रकार सामने नहीं लाया जाता तो शायद नप बोर्ड अपने जनता की समस्या को इतनी जल्दी निदान नहीं कर पाती. वहीं वार्ड 13 के पूर्व पार्षद पिंटू पंजियार ने अखबार के मुहिम एवं नप के द्वारा तत्काल किये गये पहल की सराहना की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >