विकास मद में हर माह 20 लाख से अधिक खर्च

नप. नये बोर्ड में दो साल से हो रहा विकास का काम दो साल तक आपसी खींचतान के कारण ठप रहा कामकाज मधुबनी : पिछले दो साल में नप प्रशासन ने करीब 120 योजना पर 4.5 करोड़ रुपये खर्च किये हैं. अमूमन हर माह करीब 20 लाख रुपये विकास के मद में खर्च है. यह […]

नप. नये बोर्ड में दो साल से हो रहा विकास का काम

दो साल तक आपसी खींचतान के कारण ठप रहा कामकाज
मधुबनी : पिछले दो साल में नप प्रशासन ने करीब 120 योजना पर 4.5 करोड़ रुपये खर्च किये हैं. अमूमन हर माह करीब 20 लाख रुपये विकास के मद में खर्च है. यह खर्च का आंकड़ा साफ सफाई में हुए खर्च के अतिरिक्त है. जिन योजना में राशि खर्च हुए हैं उसमें करीब 75 सड़क, 45 नाला एवं क्रॉस ड्रेन एवं सफाई के उपकरण की खरीद शामिल है.
जानकारी के अनुसार, इन सारी योजनाओं का क्रियान्वयन वित्तीय वर्ष 14 – 15 एवं 15- 16 में किये गये हैं. कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि दो साल में ही पूरी राशि खर्च की गयी है. साल 12 – 13 एवं 13 – 14 में राशि का खर्च नहीं किया गया और योजना का क्रियान्वयन भी नहीं किया गया.
नये बोर्ड का गठन नौ जून 2012 को किया गया था. इसके बाद तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी के साथ नप बोर्ड की खींचतान का परिणाम रहा कि दो साल तक न तो राशि खर्च की गयी और न ही विकास के कोई काम हुए .
निर्माण पर 2.5 करोड़ खर्च
सड़क निर्माण मद में ही करीब 2.5 करोड़ रुपये नप प्रशासन ने खर्च किये हैं. इससे शहर मुख्यालय के विभिन्न वार्डों में करीब 75 सड़क का निर्माण किया गया.
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वार्ड 22 में सबसे अधिक 12 सड़क का निर्माण किया गया, जबकि सड़क निर्माण में राशि खर्च के मामले में वार्ड 19 सबसे आगे रहा. वार्ड उन्नीस में सड़क निर्माण में करीब 18 लाख रुपये खर्च किये गये है.
डेढ़ करोड़ से वाहन की खरीद
सफाई वाहन के खरीद में नप प्रशासन ने डेढ़ करोड़ रुपये खर्च किये हैं. जिसमें हाईवा नामक ट्रक 58 लाख में खरीदा गया है. वहीं, दो मिनी ट्रॉली व ठेला, कूड़ेदानी, बाल्टी मद में करीब एक करोड़ रुपये खर्च किये गये हैं.
120 योजना पर खर्च किये गये 4.5 करोड़
वार्ड नंबर आठ की सड़क.
आधे दर्जन वार्ड में एक भी नयी सड़क नहीं
एक ओर जहां दो साल में करीब 2.5 करोड़ रुपये सड़क निर्माण में खर्च किये गये हैं. वहीं करीब आधे दर्जन वार्ड ऐसे हैं जहां पर ना तो एक भी नयी सड़क बनी और ना ही कोई अन्य योजना ही स्वीकृत की गयी. इसमें वार्ड नंबर तेरह, वार्ड नंबर 15, वार्ड पांच में एक भी सड़क का निर्माण नहीं किया गया. जबकि वार्ड छह में एक, आठ में एक, वार्ड नौ में एक, वार्ड दस में एक सड़क का निर्माण किया गया है.
आपसी तालमेल से हो रहा विकास का काम
नप प्रशासन लगातार विकास के काम कर रहा है. सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता के साथ धरातल पर लाने का प्रयास किया जा रहा है. वहीं मुख्य पार्षद खालिद अनवर ने बताया है कि नप प्रशासन व नप बोर्ड के आपसी तालमेल से विकास के काम किये जा रहे हैं.
जटाशंकर झा, कार्यपालक पदाधिकारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >