चिकुनगुनिया को ले किया सतर्क
मधुबनी : तेजी से फैलने वाली वेक्टर जनित रोग चिकन गुनिया रोकथाम के लिए जिला सर्वेक्षण पदाधिकारी डाॅ निशांक कुमार ने जिले के सभी अस्पतालों में सतर्क रहने का आदेश दिया है. उन्होंने सदर अस्पताल, अनुमंडलीय अस्पताल, रेफरल अस्पताल समेत सभी पीएचसी प्रभारी को सतर्क रहने को कहा है. डाॅ निशांत ने बताया कि अगस्त […]
मधुबनी : तेजी से फैलने वाली वेक्टर जनित रोग चिकन गुनिया रोकथाम के लिए जिला सर्वेक्षण पदाधिकारी डाॅ निशांक कुमार ने जिले के सभी अस्पतालों में सतर्क रहने का आदेश दिया है. उन्होंने सदर अस्पताल, अनुमंडलीय अस्पताल, रेफरल अस्पताल समेत सभी पीएचसी प्रभारी को सतर्क रहने को कहा है.
डाॅ निशांत ने बताया कि अगस्त माह में पीएमसीएच के प्रयोगशाला में 13 मरीजों की पुष्टि की गयी है. जो राज्य के 10 विभिन्न जिलों के थे. अयजिप्टी मच्छर के काटने से होता है. यह बीमारी मानसून के समय ही होता है. इसका लक्षण डेंगू के मरीजों से मिलता जुलता है. उन्होंने सभी चिकित्सक पदाधिकारी को सतत निगरानी रखने का िनर्देश दिया.
हुए उपचारात्मक कार्य करते हुए आईडीएसपी कार्यालय को भेजने का भी निर्देश दिया है. ताकि जिला स्तर से समुचित कार्रवाई तत्काल की जा सके.
पीएमसीएच के प्रयोगशाला में 13 मरीजों में हुई पुष्टि
वरीय अधिवक्ता राजेंद्र राय बने पीपी : मधुबनी. वरीय अधिवक्ता राजेंद्र राय ने लोक अभियोजक के पद पर शनिवार को जिला पदाधिकारी गिरिवर दयाल सिंह के समक्ष योगदान दिया. श्री राय बिहार सरकार के विधि विभाग के अधिसूचना के आधार पर व्यवहार न्यायालय मधुबनी में लोक अभियोजक बनाये गये है.
वे न्यायालय में सरकार कि ओर से अपने पक्ष रखेंगे.