मोबाइल कॉल रिसीव नहीं करने का आरोप
मधुबनी : डीएम गिरिवर दयाल सिंह ने सिविल सर्जन डा. नरेंद्र भूषण के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के लिये स्वास्थ्य विभाग को लिखा है. सिविल सर्जन पर डीएम सहित जिले के जनप्रतिनिधि के मोबाइल कॉल रिसीव नहीं करने का आरोप है. इस संबंध में जिला पदाधिकारी गिरिवर दयाल सिंह ने कहा कि सिविल सर्जन की कार्यप्रणाली सही नहीं है. वो जिला पदाधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाके इडी का भी फोन नहीं उठाते हैं. इस बात की शिकायत जनप्रतिनिध व जिल के कई नागरिकों द्वारा की गई है. डीएम ने कहा सिविल सर्जन के विरूद्ध विभागीय कार्रवाई के लिए उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को लिखा है.
