एक्स-रे केंद्र पर परिजनों ने किया हंगामा

मधुबनी : सदर अस्पताल स्थित एक्स-रे केंद्र पर सोमवार को मरीजों ने कर्मी पर पैसा लेने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया. परिजनों ने आरोप लगाया कि एक्स-रे केंद्र के कर्मियों द्वारा पैसा का लेन-देन किया जाता है. जिसके कारण जो पैसा देता है. उसका पहले एक्स-रे कर दिया जाता है. जो लोग पैसा नहीं […]

मधुबनी : सदर अस्पताल स्थित एक्स-रे केंद्र पर सोमवार को मरीजों ने कर्मी पर पैसा लेने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया. परिजनों ने आरोप लगाया कि एक्स-रे केंद्र के कर्मियों द्वारा पैसा का लेन-देन किया जाता है. जिसके कारण जो पैसा देता है. उसका पहले एक्स-रे कर दिया जाता है. जो लोग पैसा नहीं देते है उन्हें घंटों इंतजार करवाया जाता है. भले ही उसका नंबर पहले ही क्यों न लगा हो. बहर बौन बेलाही निवासी नंदकुमार मिश्रा ने बताया कि 11 जून को एक्स-रे पर्ची दिया गया. पर एक्स-रे अब तक नहीं हुआ. दो बार पूर्व में भी आये थे .

पर हर बार एक्स-रे कर्मी द्वारा उसे टाल दिया गया है. सोमवार को पूना जब एक्स-रे करवाने पहुंचे तो कर्मी द्वारा एक्स-रे नहीं किया. वही मौके पर उपस्थित बथने निवासी ने भी एक्स-रे कर्मी पर आरोप लगाते हुए कहा कि पर्ची 9 बजे लगा. कर्मियों द्वारा उसे बाद के पर्ची वालों का एक्स-रे कर दिया गया और एक्स-रे अब तक नहीं हुआ. इस बाबत सिविल सर्जन नरेंद्र भूषप प्रसाद ने बताया है कि इस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >