निवर्तमान जिप अध्यक्ष नसीमा भी लड़ेंगी चुनाव

मधुबनी : आशा के अनुरूप निवर्तमान जिप अध्यक्ष नसीमा खातुन ने भी जिप अध्यक्ष पद के लिये दावेदारी ठोक दी है. सोमवार को उन्होंने एक होटल में प्रेस वार्ता के दौरान अपनी दावेदारी देते हुए कही कि उनका हक बनता है कि वे अध्यक्ष पद का चुनाव लड़े. इसके साथ ही उन्होंने महागंठबंधन के वरीय […]

मधुबनी : आशा के अनुरूप निवर्तमान जिप अध्यक्ष नसीमा खातुन ने भी जिप अध्यक्ष पद के लिये दावेदारी ठोक दी है. सोमवार को उन्होंने एक होटल में प्रेस वार्ता के दौरान अपनी दावेदारी देते हुए कही कि उनका हक बनता है कि वे अध्यक्ष पद का चुनाव लड़े.

इसके साथ ही उन्होंने महागंठबंधन के वरीय नेताओं के द्वारा विगत दिनों अध्यक्ष पद के लिये दिये गये दावेदारी को खारिज करते हुए कहा है कि महागंठबंधन के नेताओं ने ना तो सदस्यों से राय मशविरा किया और ना ही उनकी भावना को समझने की कोशिश ही की है.
ऐसे में सदस्यों में आक्रोश है. खास कर अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों की हकमारी का काम महागंठबंधन ने किया है.
यह समुदाय इस कार्रवाई से आहत है. कहा कि उनके साथ सदस्यों का साथ है. वे प्रमुख रूप से अध्यक्ष पद की दावेदारी देंगी. इस दौरान अल्पसंख्यक समुदाय के अन्य पार्षद भी थे.
अब तक चार दावेदार सामने: नसीमा खातुन के दावेदारी देने के साथ ही अब जिप अध्यक्ष के लिये चार दावेदार सामने आ गये हैं. इसमें पंचायती राजमंत्री कपिल देव कामत की पुत्रवधु मीना देवी, अनीता देवी व संभावित सुनैना देवी व नसीमा खातुन का नाम राजनीतिक गलियारे से खुलकर सामने आ रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >