कमला भी खतरे के निशान से ऊपर

झंझारपुर (मधुबनी) : नेपाल के तराई क्षेत्र में हुई बारिश के कारण कमला बलान नदी उफनाने लगी है. शुक्रवार की देर शाम से ही नदी के जल स्तर में लगातार काफी वृद्धि हो रही है. सुबह होते होते जलस्तर खतरा निशान को पार कर लिया है. झंझारपुर स्थित बाढ़ नियंत्रण विभाग के कंट्रोल रूम के […]

झंझारपुर (मधुबनी) : नेपाल के तराई क्षेत्र में हुई बारिश के कारण कमला बलान नदी उफनाने लगी है. शुक्रवार की देर शाम से ही नदी के जल स्तर में लगातार काफी वृद्धि हो रही है. सुबह होते होते जलस्तर खतरा निशान को पार कर लिया है. झंझारपुर स्थित बाढ़ नियंत्रण विभाग के कंट्रोल रूम के अनुसार,जल स्तर बढ़ कर 51.60 मीटर पर चला गया.

भूतही नदी भी उफान पर : पड़ोसी देश नेपाल के जलग्रहण क्षेत्र में आये माॅनसून की भारी वर्षा के कारण प्रखंड के बीचोबीच से होकर बहने वाली भूतही नदी ने अभी से तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिया है. जलसंसाधन विभाग के कनीय अभियंता आरपी तांती के अनुसार शुक्रवार को ग्यारह बजे एकम्मा पुल पर नदी का जल स्तर खतरे का निशान पार कर गया था.
भूतही बलान का पानी गांवों में घुसा : भूतही बलान नदी में आयी बाढ़ से तटबंध के भीतर बसे गांवों मे बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >