लापरवाही पर बदले जायेंगे अधिकारी : डीएम

मधुबनी : पंचायत चुनाव को लेकर जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में बुधवार को बैठक हुई. इसमें पंचायत चुनाव से संबंधित कई आवश्यक निर्देश दिये गये. बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने कहा कि किसी भी स्तर पर पंचायत चुनाव में लापरवाही बरदाश्त नहींकी जायेेगी. जिस पदाधिकारी के द्वारा इसमें लापरवाही बरती जायेगी उस अधिकारी को […]

मधुबनी : पंचायत चुनाव को लेकर जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में बुधवार को बैठक हुई. इसमें पंचायत चुनाव से संबंधित कई आवश्यक निर्देश दिये गये. बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने कहा कि किसी भी स्तर पर पंचायत चुनाव में लापरवाही बरदाश्त नहींकी जायेेगी.

जिस पदाधिकारी के द्वारा इसमें लापरवाही बरती जायेगी उस अधिकारी को बदल दिया जायेगा. कहा कि यदि निर्वाची पदाधिकारी सही ढंग से काम नहीं करेंगे तो उन्हें बदल दिया जायेगा. जिला पदाधिकारी ने सभी बीडीओ वे सीओ को आपसी तालमेल स्थापित कर चुनाव को शांति पूर्वक संपन्न कराने का निर्देश दिया.
इसके साथ ही चुनाव कार्य में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसके लिए जल्द से जल्द सभी बीडीओ अपने अपने प्रखंड में विभिन्न कोषांक का गठन कर लें. वहीं चुनाव को लेकर आवश्यक सामग्री, अनुमानित राशि की मांग करने को कहा. जिला पदाधिकारी ने कहा कि इस चुनाव में इस साल अधिक प्रत्याशियों के चुनाव में खड़ा होने की संभावना है.
ऐसे में पूरी तरह प्रखंड प्रशासन को तैयार रहना है. इसके लिये आवश्कता के अनुसार ही नाजिर रसीद की मांग भी करना चाहिए. वहीं सीओ को संबंधित चौकीदारों के साथ बैठक करने का आदेश दिया. इस दौरान पंचायत चुनाव में 1000 महिला मतदान केंद्र बनाये जाने की बात भी बतायी. जिस पर सभी कर्मी व सुरक्षा बल के रूप में भी महिला ही रहेंगी. बैठक में उप विकास आयुक्त हाकीम प्रसाद, सभी एसडीओ, बीडीओ व अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >