जयनगर में रेलवे टिकट का चल रहा अवैध धंधा

दो लोग हिरासत में, पूछताछ में जुटी जांच टीम कई जगहों पर हो रही छापेमारी टिकट वापसी करने के दौरान दोनों धराये जयनगर : पूर्व मध्य रेल का एक अहम स्टेशन जयनगर में अवैध टिकट बेचे जा रहा है. मामला तब प्रकाश में आया जब अवैध टिकट को वापस करने के लिए टिकटधारी यात्री स्टेशन […]

दो लोग हिरासत में, पूछताछ में जुटी जांच टीम

कई जगहों पर हो रही छापेमारी
टिकट वापसी करने के दौरान दोनों धराये
जयनगर : पूर्व मध्य रेल का एक अहम स्टेशन जयनगर में अवैध टिकट बेचे जा रहा है. मामला तब प्रकाश में आया जब अवैध टिकट को वापस करने के लिए टिकटधारी यात्री स्टेशन स्थित टिकट काउंटर पर पहुंचा. टिकट वापस कराने आये तीनों यात्रियों ने जयनगर से दिल्ली तक की स्वतंत्रता सेनानी में साधारण श्रेणी की अनारक्षित टिकट खरीदा था. टिकट कैंसिल कराने के दौरान कंप्यूटर में उक्त टिकट का ब्यौरा नहीं मिला.
इस पर टिकट क्लर्क का माथा ठनका और उसने टिकट वापस करने वाले तीनों व्यक्तियों को टिकट काउंटर वाले रूम में बुलाकर इसकी सूचना आरपीएफ प्रभारी को दी. आरपीएफ प्रभारी ने तीनों व्यक्तियों को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है. हिरासत में लिए गये तीनों व्यक्ति यह बता रहे हैं कि टिकट उन्होंने स्टेशन काउंटर से खरीदा है. काफी पूछताछ करने के बाद दोनों ने यह बात स्वीकार की है कि वे पटनागद्दी चौक स्थित अनारक्षित टिकट काउटर से टिकट की खरीद की थी. जीआरपी प्रभारी ने इसकी सूचना अपने आला अधिकारियों को दी. इसके बाद दरभंगा से आरपीएफ की एक टीम इंसपेक्टर अजय प्रकाश के नेतृत्व में जयनगर आकर जांच में जुट गयी.
आरपीएफ इंसपेक्टर अजय प्रकाश ने बताया कि आरपीएफ मामले की जांच में लगी है. उन्होंने बताया कि जल्द ही अवैध टिकट का धंधेबाज गिरोह पुलिस की गिरफ्त में होगा. इधर, हिरासत में लिए गये लोगों के निशानदेही पर जयनगर के कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है. सूत्रों ने बताया है कि जल्द ही रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे का रिकार्ड भी खंगाला जायेगा. इस मामले से जयनगर में टिकट बिचौलियों में हड़कंप मचा हुआ है. अधिकारी अभी जांच प्रभावित होने की बात कहते हुए कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >