सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत

सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौतफोटो: 6परिचय: घटनास्थल पर बीडीओ, सीओ, थानाध्यक्ष घटना की जानकारी लेते.बासोपट्टी. बासोपट्टी-कलुआही मुख्य पथ पर कमलपुर गांव के पास पिकअप एवं बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत बुधवार को हो गयी. मृतकों की पहचान हरलाखी प्रखंड के हुरार्ही गांव निवासी चिलतर राउत के पुत्र राउदगार राउत व […]

सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौतफोटो: 6परिचय: घटनास्थल पर बीडीओ, सीओ, थानाध्यक्ष घटना की जानकारी लेते.बासोपट्टी. बासोपट्टी-कलुआही मुख्य पथ पर कमलपुर गांव के पास पिकअप एवं बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत बुधवार को हो गयी. मृतकों की पहचान हरलाखी प्रखंड के हुरार्ही गांव निवासी चिलतर राउत के पुत्र राउदगार राउत व विवेक कुमार के रूप में की गयी है. वहीं, हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया. इसकी जानकारी मिलते ही बासोपट्टी थानाध्यक्ष राजेश कुमार, सीओ प्रवीण कुमार पांडेय एवं बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह, कलुआही थानाध्यक्ष मनोज भारती ने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर लोगों को शांत कराया. घटना के संबंध में लोगों ने बताया कि दोनों वाहन की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर से घटना हुई. इसमें एक व्यक्ति की तत्काल ही मौत हो गयी. जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेजा गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है. बासोपट्टी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. स्थानीय प्रखंड प्रमुख वीरेंद्र कुमार यादव ने घटनास्थल पर पहुंच कर हरलाखी बीडीओ से मृतक के परिजनों को सरकारी मुआवजा देने की मांग की है. वहीं पुलिस ने क्षतिग्रस्त पिकअप एवं बाइक को अपने कब्जे में लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >