जिले में 25 लाख का है कारोबार
तरह तरह के कार्ड की हो रही बिक्री
मधुबनी : नये साल के आगमन को लेकर ग्रीटिंग्स की दुकानें सज गयी हैं. तरह-तरह के ग्रीटिंग्स कार्ड बाजार में मिल रहे हैं. तीन से लेकर 800 रुपये के ग्रीटिंग्स कार्ड बाजार में उपलब्ध हैं. जिसे खरीदने के लिए दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ने लगी है. यूं तो इसकी खरीदारी हर वर्ग के लोगों के द्वारा की जा रही है, लेकिन युवा वर्ग इसकी जमकर खरीदारी कर रहे हैं.सुबह दुकान खुलने से लेकर दुकान के बंद होने तक ग्राहक अपने पसंद के कार्ड की खरीदारी करने में जुटे रहते हैं.
म्यूजिकल ग्रीटिंग्स उपलब्ध
बाजार में म्यूजिकल ग्रीटिंग्स कार्ड भी बिक रहे हैं. 50 रुपये व इससे अधिक में यह बिक रहा है. इसे खोलने के साथ ही गीत की आवाज सुनाई देती है. दुकानदारों ने बताया है कि इन दिनों म्यूजिकल ग्रिटिंग्स की डिमांड खूब है. शहर में छोटे बड़े दुकान ग्ररटिंग्स कार्ड के सज गये हैं. खरीदारी के लिये लोग आने लगे हैं. हैपी न्यू इअर, आइ लव यू जैसे बोल वाले म्यूजिकल ग्रीटिंग्स की मांग बढ़ गयी है.
दुकानों पर उमड़ी भीड़
बाटा चौक पर ग्रीटिंग्स कार्ड की कई दुकानें सज गयी हैं. पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी ग्रीटिंग्स कार्ड खरीदने के लिए आ रही हैं. इसके अलावे विभिन्न चौक चौराहों पर भी ग्रीटिंग्स की दुकानें खुल गयी हैं. कई नये-नये दुकान भी खुल गये हैं. फुटपाथ पर भी ग्रीटिंग्स बिक रहे हैं. शहर के महिला कॉलेज रोड, बाटा चौक, गिलेशन बाजार, स्टेशन चौक, शंकर चौक, चभच्चा चौक सहित अन्य कई जगहों पर ग्रिटिंग्स की दुकानें सज गयी है.
कई लोगों को मिला रोजगार
जानकारों का कहना है कि ग्रीटिंग्स काकारोबार शहर में 25 लाख रुपये का है. इससे कई लोगों को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं. फूल व कार्टून वाले ग्रीटिंग्स भी बाजार में बिकने लगे हैं. बच्चों के लिये भी कई आकर्षक ग्रीटिंग्स बाजार में उपलब्ध है.
गांवों में भी बिक रहा ग्रीटिंग्स
नये साल के आगमन का जोरदार स्वागत करने में अब ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी पीछे नहीं है. ग्रामीण क्षेत्रों में भी ग्रीटिंग्स की दुकानें काफी संख्या में खुल गयी हैं. युवाओं, युवतियों व छात्र छात्राओं में ग्रीटिंग्स खरीदने की होड़ लगी है. विभिन्न रंगों व डिजाइनों में ग्रीटिंग्स मिल रहे हैं. हैप्पी न्यू इअर वाली ग्रीटिंग्स की सर्वाधिक बिक्री हो रही है.
