छात्रावास में नहीं जायेंगे छात्राओं के अभिभावक

डीपीओ ने केजीवीबी के वार्डेन व संचालकों को दिया निर्देश मधुबनी : प्रारंभिक शिक्षा व सर्वशिक्षा अभियान के डीपीओ ने कहा है कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के छात्रावास परिसर में छात्राओं के परिजनों पर रोक लगा दी गयी है. उन्होंने कहा कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा. डीपीओ ने कहा कि […]

डीपीओ ने केजीवीबी के वार्डेन व संचालकों को दिया निर्देश
मधुबनी : प्रारंभिक शिक्षा व सर्वशिक्षा अभियान के डीपीओ ने कहा है कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के छात्रावास परिसर में छात्राओं के परिजनों पर रोक लगा दी गयी है. उन्होंने कहा कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा. डीपीओ ने कहा कि केजीवीबी के महिला कर्मियों के पति भी छात्रावास परिसर के अंदर नहीं जा सकते हैं.
ऐसा पाये जाने पर अनुशासनिक व विधि सम्मत कार्रवाई होगी. सभी वार्डेन व संचालकों को इस आशय का निर्देश जारी कर दिया गया है. डीपीओ ने यह भी कहा है कि किसी भी कर्मी का बच्च छात्रावास में नहीं रहेगा.
छात्राओं का बनेगा प्रोफाइल
डीपीओ ने केजीवीबी में रहने वाली छात्राओं का प्रोफाइल एलबम तैयार करने को अनिवार्य बना दिया है. सभी छात्राओं के स्वास्थ्य जांच को भरी अनिवार्य बना दिया गया है. छात्राओं को हेल्थ कार्ड भी प्रदान किया जायेगा. छात्राओं से संबंधित सभी जानकारी प्रोफाइल में रहेगी. अनावश्यक रूप से छात्राओं को बिना कारण का अवकाश नहीं दिया जायेगा. छात्राओं की सुरक्षा पर पूरा पूरा ध्यान दिया जायेगा. सभी खिड़की में जाली लगाने का आदेश दिया है. साथ ही दरवाजा व खिड़की में परदा लगाने का भी निर्देश दिया गया है. छात्राओं से किसी तरह का गैर शैक्षणिक काम नहीं लिया जायेगा. ऐसा पाये जाने पर वार्डेन व संचालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी.
मेनू का होगा पालन
केजीवीबी में मेनू का पालन नहीं करने वाले वार्डेन व संचालकों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी. मेनू में चिकेन,मछली, पनीर,फल,मिठाई आदि पोषक डिश भी देना है. डीपीओ ने कहा है कि बिहार शिक्षा परियोजना द्वारा निर्धारित मेनू का पालन हर हाल में किया जायेगा. छात्राओं की लंबाई व वजन से संबंधित अभिलेख तैयार कर इसे केजीवीबी की दीवार पर चिपकाया जायेगा. नयी छात्राओं का समूह बीमा भी किया जायेगा.
गुणवत्ता शिक्षा का होगा पालन
केजीवीबी छात्रावास में गुणवत्ता शिक्षा छात्राओं को प्रदान की जायेगी. पाठ्य योजना बनाकर छात्राओं को पढ़ाया जायेगा. रूटीन बनाकर इसे केजीवीबी छात्रावास कक्ष में चिपकाया जायेगा. छात्राओं की पढ़ाई का सतत मूल्यांकन किया जायेगा. छात्राओं के लिये बेड की व्यवस्था कराने का भी डीपीओ ने निर्देश दिया है. छात्राओं को दक्षता के अनुरूप ग्रेडिंग किया जायेगा.
नहीं हो रहा अग्रिम समायोजन
पूर्व में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय छात्रावास को जो राशि दी गई थी उसका अग्रिम समायोजन करने का भी डीपीओ ने संभाग प्रभारी को आदेश दिया है. विभिन्न मदों में दी गई राशि का उपयोगिता नहीं मिलने के कारण बिहार शिक्षा परियोजना ने डीपीओ को अविलंब केजीवीबी को दी गई अग्रिम राशि को समायोजित करने का आदेश दिया है.
क्या कहते हैं अधिकारी
डीपीओ प्रारंभिक शिक्षा व सर्वशिक्षा अभियान हरि नारायण झा ने बताया कि लापरवाही बरतने वाले वार्डेन व संचालक के वेतन से कटौती की जायेगी. साथ ही उनको हटाने के लिये बिहार शिक्षा परियोजना को लिखा जायेगा. केजीवीबी के संभाग प्रभारी को नियमित रूप से केजीवीबी की जांच करने का सख्त निर्देश दिया गया है. साथ ही केजीवीबी के संभाग प्रभारी को अग्रिम समायोजन शत प्रतिशत कराने का आदेश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >