फुलपरास में चार दुकानों का ताला तोड़ लाखों की चोरी

फुलपरास : अनुमंडल मुख्यालय बाजार में सोमवार की रात चार दुकानों का ताला काट कर लाख रुपये से अधिक की सामान एवं नकद राशि चोरी कर ली गयी. एक ही रात में शातिराना तरीको से दो किराना दुकान, एक कपड़ा दुकान एवं एक पान की गुमटी का ताला काट कर चोरी की घटना को अंजाम […]

फुलपरास : अनुमंडल मुख्यालय बाजार में सोमवार की रात चार दुकानों का ताला काट कर लाख रुपये से अधिक की सामान एवं नकद राशि चोरी कर ली गयी. एक ही रात में शातिराना तरीको से दो किराना दुकान, एक कपड़ा दुकान एवं एक पान की गुमटी का ताला काट कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. इस घटना से पूरे बाजार में सनसनी फैल गयी. दुकानदारों ने इस चोरी की घटना की सूचना थानाध्यक्ष सनोवर खान को सुबह में दिया. थानाध्यक्ष श्री खान ने सभी चारों दुकानों का जायजा लेकर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है.
जानकारी के अनुसार, हटिया चौक के समीप किराना दुकानदार देव नारायण गुप्ता और देव कृष्ण यादव कपड़ा दुकानदार संपत्ति लाल यादव और लोहिया चौक पर चंदन के पान की गुमटी का ताला काट कर दुकानों से नकद रुपये सहित करीब दो लाख मूल्य के सामान की चोरी की घटना को अंजाम दिया.
इसमें सबसे ज्यादा देव नारायण गुप्ता और देव कृष्ण यादव किराना दुकान में 50 हजार रुपये का सामान एवं तीस हजार रुपये नकद तथा कपड़ा के दुकान से पांच हजार नकद और पंद्रह हजार रुपये का कपड़ा तथा पान के गुमटी से बीस हजार रुपये की चोरी कर ली.
इससे पहले हटिया चौक के निकट भी चार दिन पहले दो दुकानों का ताला तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था. थानाध्यक्ष सनोवर खान ने बताया कि चोरों के गिरोह के द्वारा चोरी की घटना का अंजाम दिया जाता है. इनको दबोचने के लिए टास्क फोर्स का गठन कर छापेमारी की जा रही है. जल्द ही इस गिरोह के सभी चोरों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा एवं रात्रि गश्ती में तेजी लाने की बात कही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >