लोहसारी चौक से आर के कॉलेज गेट तक की सड़क है जजर्र
मधुबनी : शहर के लोहरसारी चौक से आरके कॉलेज गेट तक जाने वाली मुख्य सड़क जजर्र है. यहां आये दिन दुर्घटनाएं होती रहती है. इस समस्या से आजिज लोगों ने बुधवार को सड़क पर आ नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ जम कर भड़ास निकाली. लोगों का गुस्सा इस कदर हावी था कि समाजसेवी राजा ठाकुर के नेतृत्व में लोहसारी चौक पर नगर परिषद के मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद एवं कार्यपालक पदाधिकारी का पुतला दहन किया. पुतला दहन में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया.
मौन है नप प्रशासन
राजा ठाकुर ने कहा कि लोहरसारी चौक से आरके कॉलेज गेट तक जाने वाली मुख्य सड़क जजर्र है. मुहल्लावासियों के द्वारा बार-बार नगर परिषद प्रशासन को पत्र के माध्यम से सड़क की खस्ताहाल के विषय में ध्यान खींचा गया. लेकिन नगर परिषद प्रशासन मौन धारण किये हुए है. सड़क की जजर्रता की वजह से बच्चों को स्कूल जाने में कठिनाई होती है, वहीं शादी, उत्सव में बहुत ही दिक्कत होती है. पुतला दहन के दौरान लोग नप प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे. लोगों का कहना था कि नप प्रशासन सड़क की मरम्मत के नाम पर आंखे मूंद ली हैं.
बोले मुख्य पार्षद
नगर परिषद के मुख्य पार्षद खालिद अनवर ने बताया कि जिला शहरी विकास अभिकरण के तहत इसका निर्माण कराया जायेगा. इसके लिए 50 लाख रुपये की स्वीकृति दे दी गई है, लेकिन प्रभारी मंत्री नहीं होने के कारण निर्माण की स्वीकृति नहीं मिल पायी है. स्वीकृति मिलते ही निर्माण कराया जायेगा.
बोले कार्यपालक पदाधिकारी
नप के कार्यपालक पदाधिकारी जटा शंकर झा ने बताया कि चूंकि यह सड़क जिला शहरी विकास अभिकरण के तहत स्वीकृत है. इस सड़क के लिए 50 लाख रुपये दिये गये हैं.
