जयनगर : थाना क्षेत्र के पचहर गांव में मंगलवार को एक विवाहिता को ससुराल पक्ष के लोगों ने जहर देकर मार डाला. घटना की जानकारी थाना पुलिस को मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए मधुबनी भेज दिया.
थानाध्यक्ष श्रीकान्त कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मृतका की पहचान जितेंद्र प्रसाद की पत्नी रानी देवी के रूप में की गई है. मृतका के चाचा खजौली थाना के कसमा मरार निवासी कामेश्वर पासवान के बयान पर थाने में पति समेत चार लोगों के विरुद्ध प्रताड़ित करने व जहर देकर मार देने का मामला दर्ज कराया है. नामजद अभियुक्त फरार बताये गये है.
