हाजिरी बनाने के लिये ही खुलता है विद्यालय

बेनीपट्टी : बेनीपट्टी में शिक्षा व्यवस्था बेपटरी हो गयी है. कई ऐसे विद्यालय हैं जो कागज पर ही संचालित होते आ रहे हैं और वे यदा-कदा ही खुलते हैं. वह भी शिक्षक अपनी हाजिरी बनाने के लिए खोलते हैं. प्रखंड व अनुमंडल मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर पश्चिम की दूरी पर अवस्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य […]

बेनीपट्टी : बेनीपट्टी में शिक्षा व्यवस्था बेपटरी हो गयी है. कई ऐसे विद्यालय हैं जो कागज पर ही संचालित होते आ रहे हैं और वे यदा-कदा ही खुलते हैं. वह भी शिक्षक अपनी हाजिरी बनाने के लिए खोलते हैं. प्रखंड व अनुमंडल मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर पश्चिम की दूरी पर अवस्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय अगरोपट्टी ऐसे ही विद्यालयों में से एक है. जो महीना में करीब दो से तीन दिन ही खुली रहती है.
इस विद्यालय में मात्र एक शिक्षक पदस्थापित हैं.जो महज अपनी हाजिरी बनाने के लिए महीने में एक-दो बार इस विद्यालय में आते हैं. वैसे गुरुवार को भी दिन के डेढ़ बजे तक विद्यालय के कमरों में ताला बंद पाया गया. उक्त स्कूल के बच्चों व उनके अभिभावकों ने बताया कि वर्ग एक से आठ तक की पढ़ाई के लिए मान्यता प्राप्त किये इस विद्यालय के बच्चों को अब तक पोशाक योजना की राशि नहीं मिली है.
मूलभूत सुविधा का अभाव
मध्याह्न् भोजन योजना में एक ही परिवार के पति-पत्नी रसोइया के रूप में बहाल तो जरूर हैं, लेकिन जब विद्यालय ही नहीं खुलता है तो एमडीएम चलेगा कैसे. विद्यालय का संचालन, शिक्षक, उपस्कर, भवन सहित सभी मूलभूत सुविधाओं से यह विद्यालय पूरी तरह से वंचित है.
भवन निर्माण कार्य अधूरा
प्राथमिक से मिडिल में तब्दील इस स्कूल के दो कमरे वाला पुराना भवन जजर्र हो चुका है. करीब चार वर्ष पूर्व चार कमरे का दो मंजिला भवन का निर्माण कार्य शुरू हुआ था वह अभी तक आधा अधूरा पड़ा है. प्लास्टर, दरवाजा, खिड़की से भवन के कमरे वंचित पड़ा हुआ है.
कई बार दिया आवेदन
करीब छह दर्जन ग्रामीणों ने बीइओ, बीडीओ व एसडीओ को संयुक्त हस्ताक्षरित आवेदन पत्र देकर उपरोक्त समस्याओं का जिक्र करते हुए निरीक्षणों एवं जांचोपरांत इसकी निदान की मांग की है. ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में ही विभागीय व प्रशासनिक अधिकारियों को इस समस्याओं से संबंधित आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगायी गयी थी. इसमें अब तक निराशा हाथ लगी है. ग्रामीणों में इसको लेकर आक्रोश भी पनप रहा है.
क्या कहते हैं अधिकारी
बीइओ मीणा कुमारी बताया कि ऐसे मामले की जानकारी मुङो नहीं थी. उन्होंने बताया कि जांचोपरांत इस मामले में आवश्यक कदम उठाया जायेगा और कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >