फुलपरास. स्थानीय बाजार स्थित बालकृष्ण किराना दुकान में शनिवार की देर रात चोरों ने दुकान के ऊपर से घुसकर बक्सा में रखे लगभग 35 हजार रुपये की चोरी कर ली. दुकानदार बाल कृष्ण साह ने बताया कि चोरी की घटना दुकान में लगे सीसी टीवी कैमरे में कैद है. मिली जानकारी के मुताबिक दुकानदार शाम को लगभग 8:40 बजे दुकान बंद कर घर चला गया था. इसी क्रम में रात के अंधेरा का लाभ उठाते हुए चोर ने लोहा का चदरा से बने छत से एक युवक दुकान के अंदर घुस गया और चोरी की घटना को अंजाम दिया. पीड़ित दुकानदार बालकृष्ण साह ने पुलिस को चोरी की सूचना दी. सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की. दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल कर चोर की पहचान करने का प्रयास किया. थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
