मधुबनी : नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनते ही जिले के जदयू कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी है. पार्टी के जिलाध्यक्ष अब्दुल क्यूम ने इस अवसर पर कहा कि नीतीश कुमार आगामी चुनाव में भी बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे. उन्होंने नीतीश कुमार को बिहार ही नहीं देश का महान राजनीतिक स्तंभ बताया. नीतीश कुमार के शपथ लेते ही जिले में जश्न का माहौल कायम हो गया. जगह जगह लोगों ने रंग गुलाल एक दूसरे को लगाये.
उन्होंने इसे लोकतंत्र की जीत बताया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने साजिश में विफल हो गयी है. कई लोगों ने पटाखे छोड़ कर नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने पर हर्ष व्यक्त किया. अधिकांश जदयू कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार के समर्थन में विश्वास व्यक्त करते हुए कहा है कि अब सूबे से भ्रष्टाचार का खात्मा हो जायेगा और विकास की गंगा बहेगी. जदयू के प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, उपेंद्र सहनी, अवध महतो कुशवाहा, अनिल दास, टिंकू कसेरा, कपिलेश्वर पांडेय, मृणाल कांत मुन, संगीता ठाकुर, गोविंद दास, नीरज झा, नवीन जायसवाल, राजद की आशा झा, फुल हसन अंसारी, प्रदीप कुमार प्रभाकर व चंद्रशेखर झा सुमन ने हर्ष व्यक्त किया है.
जदयू की बैठक
खजाैली. प्रखंड जदयू अध्यक्ष बिलट प्रसाद सिंह ने जीतन राम मांझी के इस्तीफे एवं नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण को लेकर प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता का बैठक बुलायी. बैठक के दौरान अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि भाजपा पार्टी के इशारे पर मांझी ने जो नाटक खड़ा किया गया था वह लोकतंत्र के लिए खतरा था. मामला में अल्पमत की मांझी सरकार को बचाने के लिए सभी हद पार कर दी थी, लेकिन नीतीश कुमार ने उनकी गलत मंसूबे को चकनाचूर कर दिया गया. इसको लेकर जदयू प्रवक्ता डॉ प्रभात कुमार, जदयू व्यवसायी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राम नारायण चौधरी, राम शोभित मंडल, पवन कुमार सिंह, दीनानाथ महतो, शत्रुघ्न राउत, सुनील कुमार, राम हृदय यादव, शिव कुमार सिंह, महेश राय, कलादेवी, हरिमोहन राय, मुखिया चंद्र मोहन राय, विनोद कुमार सिंह, सत्य नारायण सिंह ने बधाई दी है.
नीतीश कुमार को बधाई
झंझारपुर. नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने पर वीरेंद्र नारायण भंडारी, सुधीर कुमार राय, द्वारिका भगत, कुंवर कांत पासवान, गंगा प्रसाद यादव, दिलीप भंडारी, राजू महतो, मो साजिद, मो इरफान ने बधाई दी है.
