शनिवार की देर शाम हुई घटना
बासोपट्टी (मधुबनी) : स्थानीय थाना स्थित खौना गांव में शनिवार की देर शाम एसएसएबी के जवानों एवं ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प हुई. इसमें महिला समेत एक दर्जन लोग घायल हो गये. इसमें एसएसबी के पांच जवान व अधिकारी भी शामिल हैं. घायल ग्रामीणों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बासोपट्टी में चल रहा है.
वहीं एसएसबी जवानों का इलाज पीएचसी जयनगर में चल रहा है. वहीं मामले को लेकर ग्रामीणों और एसएसबी की ओर से अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. विवाद के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी है. हालांकि, बासोपट्टी पुलिस गांव में कैंप कर रही है.
एसपी राजेश कुमार ने बताया है कि दोनों पक्षों के बीच सुलह के लिए शांति समिति की बैठक की गयी है. बासोपट्टी थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गांव में दोनों पक्षों की ओर से एक शांति बैठक भी की गयी. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. इसमें पूरी तरह निष्पक्षता बरती जायेगी. घटना की सूचना मिलने के बाद से ही थाना पुलिस गांव में तैनात है.
