Madhubani News : 300 बोतल शराब जब्त, तस्कर फरार

इंडो नेपाल सीमा पर तैनात 48वीं बटालियन सीमा चौकी अखरहरघाट के एसएसबी जवानों ने कार्रवाई के दौरान 300 बोतल शराब के साथ एक बाइक जब्त की, तस्कर भाग गया.

मधवापुर.

इंडो नेपाल सीमा पर तैनात 48वीं बटालियन सीमा चौकी अखरहरघाट के एसएसबी जवानों ने कार्रवाई के दौरान 300 बोतल शराब के साथ एक बाइक जब्त की, तस्कर भाग गया. यह कार्रवाई सीमा स्तंभ से लगभग 100 मीटर अंदर भारतीय सीमा क्षेत्र में गश्ती के दौरान की गयी. बताया जा रहा है कि तस्कर बाइक पर शराब लादकर भारतीय बाजार की ओर आ रहा था. ड्यूटी में तैनात एसएसबी जवान को देखते ही शराब लदी बाइक को छोड़कर नेपाल की ओर भाग गया. मामले में आगे की कार्रवाई के लिए जवानों ने जब्त शराब व बाइक को साहरघाट थाना पुलिस के हवाले कर दिया.

पत्नी की शिकायत पर 9 बोतल नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

मधेपुर.

पति के विरुद्ध शराब तस्करी करने की सूचना पर मधेपुर थाने की पुलिस ने 9 बोतल नेपाली शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. घटना मधेपुर बाजार के गांधी चौक की है. शराब के साथ धराया तस्कर अशोक चौधरी है. थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र राजू ने कहा कि गांधी चौक निवासी शराब तस्कर अशोक चौधरी की पत्नी जानकी देवी ने पुलिस को सूचना दी कि पति शराब लाकर घर में रखे हुए हैं. मना करने पर गाली गलौज करते हैं. इसी सूचना पर पुलिस जब मधेपुर गांधी चौक स्थित आरोपी के घर पहुंची तो मधेपुर थाना की डायल 112 की पुलिस वाहन भी वहां पहुंची, तो आरोपी अपनी पत्नी के साथ धक्का मुक्की कर रहा था. थानाध्यक्ष ने बताया प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >