Madhubani News : समस्तीपुर मंडल में डीआरयूसीसी की हुई दूसरी बैठक

मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में बुधवार को मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति की वर्ष 2025 की दूसरी बैठक हुई.

मधुबनी

. मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में बुधवार को मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति की वर्ष 2025 की दूसरी बैठक हुई. अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्र ने की. जबकि संचालन वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनन्या स्मृति ने की. बैठक में मंडल क्षेत्राधिकार के 19 सदस्यों ने भाग लिया.

बैठक में विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र के स्टेशनों पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं, आवश्यक सुधारों व नई मांगों से संबंधित ज्ञापन मंडल रेल प्रबंधक को सौंपा और इन मांगों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की. मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्र ने सभी विषयों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि यात्रियों की सुविधा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने सदस्यों को आश्वस्त किया कि सभी बिंदुओं पर विचार तथा यथा संभव अमल किया जाएगा. बैठक में मंडल के सभी विभागों के शाखा अधिकारी उपस्थित थे. उन्होंने अपने-अपने विभाग से जुड़े विषयों पर सदस्यों के साथ सीधे संवाद किया और समाधान की दिशा में सकारात्मक विचार प्रस्तुत किया. बैठक के दौरान डीआरयूसीसी की भूमिका तथा उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला गया

डीआरयूसीसी रेलवे की एक महत्वपूर्ण परामर्शदात्री समिति

डीआरयूसीसी रेलवे और यात्रियों के बीच एक महत्वपूर्ण संवाद सेतु के रूप में कार्य करता है. इसका प्रमुख उद्देश्य यात्रियों की समस्याओं, सुझावों और मांगों को सीधे मंडल प्रशासन तक पहुंचाना. रेलवे सेवाओं में सुधार, सुविधा वृद्धि, सुरक्षा, स्वच्छता और यात्री अनुभव को बेहतर बनाने के लिए संरचित सुझाव प्रदान करना. स्थानीय जनप्रतिनिधियों, उद्योग-व्यापार संगठनों, सामाजिक संस्थाओं और बुद्धिजीवियों की सहभागिता से रेलवे के विकास को सार्थक दिशा देना. विभिन्न स्टेशनों और सेवाओं के संबंध में निरंतर निगरानी और समीक्षा कर आवश्यक सुधार सुनिश्चित करना. डीआरयूसीसी की विशेषता यह है कि यह रेलवे प्रशासन और उपभोक्ताओं के बीच सहभागी प्रशासन का एक सशक्त माध्यम है, जहां दोनों पक्ष विकास और सुविधा-विस्तार के लिए संयुक्त रूप से कार्य करते हैं. मंडल रेल प्रबंधक ने सभी सदस्यों का उनकी सारगर्भित भागीदारी, सुझावों और सहयोग के लिए धन्यवाद व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने का आग्रह किया. बैठक सौहार्दपूर्ण और रचनात्मक वातावरण में सम्पन्न हुई. बैठक में अपर मंडल रेल प्रबंधक सन्नी सिन्हा, वरीय मंडल इन्जीनियर संजय कुमार, वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी विवेक कुमार, वरीय मंडल वित्त प्रबंधक गणनाथ झा, वरीय मंडल यांत्रिक इंजीनियर दुर्गेश कुमार तथा मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष कुमार सहित सभी शाखा अधिकारी तथा अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >