मधुबनी. पुलिस ने विशेष अभियान चला 23 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. एसपी योगेंद्र कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि 15 वारंट, 3 इश्तेहार एवं 60 सम्मन का निबटारा किया गया. एसपी ने कहा है कि पुलिस महानिदेशक पटना के आदेशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक मधुबनी के निर्देश के आलोक में हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार, पुलिस पर हत्या आदि मामले में प्राथमिकता के आधार पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई करने को ध्यान में रखते हुए विशेष अभियान चलाया गया. विशेष अभियान में 23 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. जिसमें शराब तस्करी में एक, हत्या के प्रयास में एक, आर्म्स एक्ट में एक, 15 वारंटी व अन्य कांड में 5 अभियुक्त शामिल हैं. साथ ही जिले में अपराध नियंत्रण एवं यातायात सुरक्षा के दृष्टिकोण से 52 वाहनों से 1,22,500 रुपये जुर्माना वसूला गया. साथ ही जिला में 315.65 लीटर देसी, विदेशी शराब एवं 5 बाइक बरामद की गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
