बस की छतों पर यात्रा करते हैं यात्री तो नाबालिग हाइ स्पीड में चलाते हैं बाइक

मधुबनी : ट्रैफिक नियम को लेकर अधिकारियों से आम लोगो तक में जागरुकता महज बंद कमरे व कागज तक की बात बन कर रह गयी है. प्रशासन जहां संसाधन की कमी को लेकर इस दिशा मे सार्थक पहल करने से कतरा रही है. वहीं आम लोग प्रशासनिक उदासीनता के कारण नियम की जब चाहे जहां […]

मधुबनी : ट्रैफिक नियम को लेकर अधिकारियों से आम लोगो तक में जागरुकता महज बंद कमरे व कागज तक की बात बन कर रह गयी है. प्रशासन जहां संसाधन की कमी को लेकर इस दिशा मे सार्थक पहल करने से कतरा रही है. वहीं आम लोग प्रशासनिक उदासीनता के कारण नियम की जब चाहे जहां चाहे धज्जिया उड़ा रहे हैं.

ट्रैफिक मामले में मात्र शहर में ट्रैफिक पुलिस के नहीं होने से जाम की बातें करना बेमानी होगी. बस की छतों पर, ट्रिपल लोडिंग, नाबालिग के द्वारा वाहन राइडिंग आम बात है. कुछ दिन पूर्व में हेलमेट को लेकर चलाये गये अभियान का असर भी अब समाप्त हो गया है. प्रभात खबर के पड़ताल में यह बात सामने आयी की अिधकतर लोग बिना हेलमेट के ही बाइक चला रहे हैं.

पूरी तरह लगेगी रोक
परिवहन पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया है कि बसों की छत पर चढ़ना गैर कानूनी व खतरनाक है. इस पर प्रशासन के साथ साथ बस चालकों व मालिकों को भी सहयोग करना होगा. बस मालिक व चालक पैसे के कारण यात्रियों को छत पर चढ़ाते हैं. इस दिशा में पहल की जायेगी. पूरी तरह इसपर रोक लगेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >