रोगी कल्याण समिति की बैठक में हुआ हंगामा

झंझारपुर : अनुमंडल अस्पताल के सभागार में आयोजित रोगी कल्याण समिति की बैठक हंगामेदार रही. अनुमंडल अस्पताल के डीएस कृष्णचंद्र चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सदस्यों ने डीएस से सवालों की बौछार कर दी. डीएस ने सदस्यों को संतुष्ट करने का भरसक प्रयास किया. लेकिन सदस्यों को गुस्सा शांत होने का नाम नहीं […]

झंझारपुर : अनुमंडल अस्पताल के सभागार में आयोजित रोगी कल्याण समिति की बैठक हंगामेदार रही. अनुमंडल अस्पताल के डीएस कृष्णचंद्र चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सदस्यों ने डीएस से सवालों की बौछार कर दी. डीएस ने सदस्यों को संतुष्ट करने का भरसक प्रयास किया. लेकिन सदस्यों को गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा था. हलांकि हंगामे के बीच ही सदन के समक्ष 14 प्रस्ताव लाया गया. सदस्यों ने कुछ प्रस्ताव को तो पारित किया लेकिन, कई प्रस्तावों पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया.

सफाई एवं मरीजों को सही से देखभाल नहीं किये जाने से नाराज सदस्यों ने काफी हंगामा किया. डीएस को जवाब देते नहीं बन रहा था. सदस्यों के शांत होने के बाद डीएस ने अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था दो दिन के लिए किये जाने की जानकारी सदस्यों को दिया. गया. अभी अल्ट्रासाउंड सिर्फ प्रसव कराने आने वाली महिलाओं को ही यह सुविधा प्रदान की जाएगी. पैथ लैब को पहली मंजिल से निचले मंजिल पर व्यवस्था किये जाने की भी जानकारी दी गयी. कहा गया कि पूर्व में बूढ़े मरीजों को उपरी मंजिल पर जाने में कठिनाई होती थी.

इस बैठक में संविदा आधारित चिकित्सक, कर्मी एवं ममता कार्यकर्ताओं के जून माह के भुगतान करने का प्रस्ताव लाया गया. आउटसोर्स पर रखे गये जेनरेटर, पथ्य, साफ-सफाई एवं कपड़ा धुलाई अद्यतन किया गया. बैठक में नगर अध्यक्ष उषा देवी, जिप सदस्य किरण यादव, चंद्रकांत सिंह, डा. बीके लाल, अनिता देवी, सत्यनारायण प्रसाद, लक्ष्मेश्वर सिंह, अस्पताल प्रबंधक श्याम चौधरी, लिपिक दयानंद सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >