मधुबनी : नेपाल में हुई बारिश से उफनाई नदियों ने उत्तर बिहार के नये इलाकों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है. सोमवार को बेतिया, मोतिहारी, मधुबनी, सीतामढ़ी और दरभंगा के नये इलाकों में बाढ़ का पानी फैला ही, समस्तीपुर को कई इलाकों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया. पूर्वी चंपारण में कृष्णा नगर-हरदिया पुल के बह जाने से रक्सौल एनएच 28 पर पानी चढ़ गया है.
घौंस नदी का तटबंध पांच जगह टूटा
मधुबनी : नेपाल में हुई बारिश से उफनाई नदियों ने उत्तर बिहार के नये इलाकों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है. सोमवार को बेतिया, मोतिहारी, मधुबनी, सीतामढ़ी और दरभंगा के नये इलाकों में बाढ़ का पानी फैला ही, समस्तीपुर को कई इलाकों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया. पूर्वी चंपारण […]

मधुबनी में रविवार की देर रात से सोमवार के दिन तक बेनीपट्टी अनुमंडल क्षेत्र में धौंस नदी सहित अन्य नदियों का तटबंध पांच जगहों पर ध्वस्त हो गया है. इससे बेनीपट्टी में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है. जानकारी के अनुसार मधवापुर के सोबरौली में एक, पिहवारा में दो, अकहा और बसबरिया घाट के समीप एक-एक तटबंध टूट गया है. वहीं झंझारपुर में बाढ़ का पानी नये इलाकें मे प्रवेश कर जाने से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. हालांकि कमला नदी के जल स्तर में झंझारपुर में कमी आयी है, पर तेज बहाव से तटबंध का कटाव जारी है.
जिले में कोसी के उफनाने से नदी के दोनों तटबंध के बीच बसा गढ़गांव, बसीपटृी, महपतिया, बकुआ, भरगामा, द्वालख एवं करहाड़ा पंचायत का दर्जनों गांव बाढ़ से घिर गये है़ं बेनीपट्टी प्रखंड के चाननपुर में बाढ़ के पानी ने रिंग बांध तोड़ दिया है.
सीतामढ़ी में बागमती व अधवारा समूह की नदियों के बाद अब लखनदेई और लक्ष्मणा नदी ने भी उग्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है. इससे सीतामढ़ी शहर में बाढ़ का पानी घुस गया है. पुनौरा धाम, रीगा रोड, जानकी स्थान रोड, रेलवे कॉलोनी, पुरुषोत्तम नगर, केशव नगर, श्रीकृष्ण नगर व सरस्वती नगर समेत अन्य कई इलाके बाढ़ की चपेट में आ गये हैं. बाढ़ का पानी पूर्वी चंपारण के नये इलाके बंजरिया, लखौरा व तेतरिया प्रखंड के कई पंचायतों में फैलने लगा है. बुढ़ी गंडक का पानी बंजरिया प्रखंड व अंचल कार्यालय में प्रवेश कर गया है. नेपाल की जान और लालबकेया नदी का पानी ढाका प्रखंड के गुरहनवा,कुसमहवा,बहलोलपुर आदि से उतरने लगा है.