डीजल-पेट्रोल की कीमत बढ़ने पर पुतला फूंका

मधुबनी : डीजल पेट्रोल के बढ़ते दाम के खिलाफ अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहल कर बैल गाड़ी के साथ थाना मोड़ पर प्रदर्शन किया. इस अवसर पर आयोजित सभा में जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक प्रसाद ने कहा कि बिहार सरकार और केंद्र सरकार किसान विरोधी […]

मधुबनी : डीजल पेट्रोल के बढ़ते दाम के खिलाफ अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहल कर बैल गाड़ी के साथ थाना मोड़ पर प्रदर्शन किया. इस अवसर पर आयोजित सभा में जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक प्रसाद ने कहा कि बिहार सरकार और केंद्र सरकार किसान विरोधी सरकार है. किसानों के हित के लिए सरकार कुछ नहीं कर रही है.

सिर्फ चुनाव के समय वोट लेने के लिये घोषणा कर किसानों के साथ केंद्र व रज्य सरकार छल किया. इस अवसर पर बिहार प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष हिमांशु कुमार ने कहा कि बढ़ती महंगाई से किसान पहले से ही परेशान था. ऊपर से डीजल की कीमत बढ़ा कर सरकार किसानों के साथ बहुत बड़ा धोखा किया है. किसानों की आय दो गुना करने वाली सरकार किसानों को आत्महत्या करने पर मजबूर कर रही है.
जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रो. शीतलाम्बर झा ने कहा कि किसानों के साथ किसी भी प्रकार के अन्याय को कांग्रेस बर्दास्त नहीं करेगी. पुतला दहन के अवसर पर पंकज कुमार, मोहम्मद जैदी, राजीव शेखर झा, संजय झा, विनय झा, ओम प्रकाश सिंह, रमन चौरसिया, विनोद रॉउत, उमेश रॉउत, रंजीत यादव, राम अवतार सदाय, मोहम्मद सहजाद सहित कई लोगों ने भाग लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >