उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने मधुबनी व अररिया में किया रोड शो, एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील

जयनगर (मधुबनी)/अररिया :मधुबनी के झंझारपुर में उपमुख्यमंत्री व भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने जयनगर में रोड शो कर एनडीए प्रत्याशी रामप्रीत मंडल के पक्ष में मतदान करने की अपील की. वहीं, अररिया में भी उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने जोगबनी में रोड शो किया. रविवार को करीब तीन बजे उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी हेलीकॉप्टर से हाइस्कूल […]

जयनगर (मधुबनी)/अररिया :मधुबनी के झंझारपुर में उपमुख्यमंत्री व भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने जयनगर में रोड शो कर एनडीए प्रत्याशी रामप्रीत मंडल के पक्ष में मतदान करने की अपील की. वहीं, अररिया में भी उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने जोगबनी में रोड शो किया.

रविवार को करीब तीन बजे उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी हेलीकॉप्टर से हाइस्कूल मैदान पहुंचे. इसके बाद रोड शो किया. इस मौके पर सुशील मोदी ने कहा कि देश की जनता ने एक बार फिर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है. उन्होंने पांच साल के कार्यकाल में देश का मान व सम्मान बढ़ाया है. आतंकियों को उसके घर में घुसकर जवाब देने का काम किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >