बंद चापाकल व वेपर लाइट होंगे ठीक

मधुबनी : शहर वासियों के लिये खुशखबरी है. उन्हें नप प्रशासन ईद के तोहफे में शहर में बंद पड़े चापाकल व खराब पड़े वैपर लाइट को ठीक करा कर देगा. इसके लिये पहल शुरू कर दी गयी है. यह निर्णय नगर परिषद बोर्ड की सामान्य बैठक में लिया गया. इसके साथ ही प्रत्येक होल्डिंग धारक […]

मधुबनी : शहर वासियों के लिये खुशखबरी है. उन्हें नप प्रशासन ईद के तोहफे में शहर में बंद पड़े चापाकल व खराब पड़े वैपर लाइट को ठीक करा कर देगा. इसके लिये पहल शुरू कर दी गयी है. यह निर्णय नगर परिषद बोर्ड की सामान्य बैठक में लिया गया. इसके साथ ही प्रत्येक होल्डिंग धारक को हाउस होल्ड कचरा रखने के लिए दो छोटा डिब्बा मिलेगा. साफ- सफाई व्यवस्था को और दुरुस्त करने के लिए गली- गली जाकर लोगों से कचरा लिया जायेगा.

सदस्यों ने कहा, सामान्य रूप से मिले आवास योजना . गुरुवार को मुख्य पार्षद सुनैना देवी की अध्यक्षता में नगर परिषद बोर्ड की बैठक हुई. इस दौरान सदस्यों ने मुख्य पार्षद से जवाब मांगा. बैठक के दौरान कई सदस्य उत्तेजित होकर हंगामा के मूड में थे. पर शांतिपूर्ण ढंग से बैठक संपन्न हुई. सदस्य महरानी देवी ने प्रस्ताव संख्या तीन पर जानना चाहा कि इसे सदस्यों को भी प्रस्ताव से संबंधित पूरी जानकारी दी जाय. वहीं सभी वार्ड में सामान्य रूप से आवास दिया जाय.
कार्यपालक पदाधिकारी जटाशंकर झा ने जवाब देते हुए कहा कि प्रस्ताव संख्या तीन में प्रमोद वन, चिल्ड्रेन पार्क तथा नगर भवन के डीपीआर से संबंधित है. डीपीआर बन कर तैयार हो गया है. आर्किटेक्ट को भुगतान शीघ्र कर दिया जायेगा. वहीं दूसरे प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि सबके लिए आवास योजना उनके लिए है जिनका अपना पक्का का मकान नहीं है. जैसे-जैसे आवेदन प्राप्त हो रहे हैं. आवेदन की जांच कर अनुदान दिया जा रहा है. सदस्य प्रीति चौधरी ने साफ- सफाई, धर्मवीर प्रसाद ने डोर टू डोर कचरे के उठाव में कोताही बरतने, जामुन सहनी ने बंद परे चापाकल को ठीक कराने तथा वार्ड पांच के पार्षद निर्मला देवी ने वार्ड से चूड़ा मील स्थानांतरित करने की मांग की. उन्होंने कहा इससे प्रदूषण बढ़ जाता है. कार्यपालक पदाधिकारी ने उन्हें जवाब से संतुष्ट किया.
चर्चा के बाद प्रस्ताव पारित. नगर परिषद बोर्ड की बैठक में तीन प्रस्ताव सम्मिलित किये गये थे. जिस पर चर्चा के बाद ध्वनि मत से पारित कर दिया गया. जिसमें गत बोर्ड के निर्णय की संपुष्टि सशक्त स्थायी समिति के निर्णय का संपुष्टि तथा प्रमोद वन, चिल्डेन पार्क तथा नगर भवन के डीपीआर से संबंधित था.
ये थे बैठक में उपस्थित. मुख्य पार्षद सुनैना देवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उपमुख्य पार्षद वारिस अंसारी, विपक्ष के नेता खालिद अनवर, कार्यपालक पदाधिकारी जटाशंकर झा, महारानी देवी, वार्ड पार्षद सुभाष चंद्र मिश्र, मनीष कुमार सिंह, सुनीता देवी, सुरेंद्र मंडल, धर्मवीर प्रसाद, जयशंकर साह, वीणा देवी, शबनम आरा, रेखा नायक, रेहाना खातून, एयसा खातून, विनिता देवी, अरुण राम, हलिमा खातून, पूनम कुमार, निर्मला देवी, प्रभावती देवी सहित अन्य उपस्थित थे.
शहर में 50 से अधिक चापाकल खराब
शहर में पचास से अधिक चापाकल खराब पड़े हैं. इसको ठीक कराने का नप ने भले ही आश्वासन दिया है. पर इसके लिये आम लोगों ने भी आवाज उठानी शुरू कर दी है. मिथिला स्टूडेंट यूनियन के नगर अध्यक्ष विजय घनश्याम ने डीएम व नप प्रशासन को शहर के बंद पड़े चापाकल की सूची देते हुए इसे जल्द से जल्द ठीक कराने की मांग की है. दिये आवेदन में विजय ने कहा है कि शहर में अधिकांश सरकारी चापाकल खराब हो गये हैं. कई वार्ड में तो एक भी सरकारी चापाकल नहीं है. जिस कारण आम लोगों को गरमी में पेयजल की भारी परेशानी हो रही है. मिथिला स्टूडेंट यूनियन ने खुद ही शहर में बंद चापाकल का सर्वे कर सूची विभाग को सौंपी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >