मौलवी की 77 छात्राओं को मिलेगा पंद्रह हजार
मधुबनी : फाेकानिया और मौलवी की परीक्षा में प्रथम श्रेणी से पास करने वाले छात्र-छात्राओं को सरकार आर्थिक मदद करेगी. ऐसा अल्पसंख्यकों के चहुंमुखी विकास के लिये सरकार ने कदम उठाया है. और यह राशि मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत दी जायेगी. बताते चले कि बिहार बोर्ड के तर्ज पर बिहार मदरसा बोर्ड ने […]
मधुबनी : फाेकानिया और मौलवी की परीक्षा में प्रथम श्रेणी से पास करने वाले छात्र-छात्राओं को सरकार आर्थिक मदद करेगी. ऐसा अल्पसंख्यकों के चहुंमुखी विकास के लिये सरकार ने कदम उठाया है. और यह राशि मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत दी जायेगी. बताते चले कि बिहार बोर्ड के तर्ज पर बिहार मदरसा बोर्ड ने भी फोकानिया में प्रथम श्रेणी में पास करने वाले छात्र-छात्रा को दस हजार रुपया और मौलवी में प्रथम श्रेणी में पास करने वाली लड़कियों को पन्द्रह हजार रुपया सरकार प्रोत्साहन राशि के तौर पर देगी.
जिले के अट्ठारह मदरसों से 77 छात्रा मौलवी में प्रथम श्रेणी से पास की है. सरकार का मानना है कि इससे छात्राओं को उच्च शिक्षा में मदद मिलेगी. और यह राशि आरटीजीएस के माध्यम से लाभुक के खाते में भेजी जायेगी. योजना का लाभ पाने के लिये छात्राओं को आधार कार्ड का छायाप्रति, पासबुक का छायाप्रति और मार्क्ससीट की छायाप्रति जिला अल्पसंख्यक कार्यालय में जमा करना होगा.
और विभाग लाभुक के खाते में राशि भेज देगी.
सीतामढ़ी के जिला कल्याण पदाधिकारी को गोलियों से भूना
घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है. सभी थानों को अलर्ट कर िदया गया है. जल्द ही मामले का खुलासा हो जायेगा.
सुनील कुमार, आईजी, मुजफ्फरपुर जोन
मरने के बाद भी मारी दो गोली
मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि उन पर अपराधी ताबड़तोड़ गोली चला रहे थे. सड़क पर गिरने के बाद भी उन्हें दो गोली मारी गयी है. माना जा रहा है कि उनकी हत्या करने की नीयत से ही अपराधियों ने गोली चलायी है. उनकी पहचान में भी पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. इधर, डुमरा व मेहसौल आेपी की पुलिस ने शिवहर व मुजफ्फरपुर जाने वाली सड़कोंं की घेराबंदी भी कि. लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पायी है.