मधुबनी : अभिनंदन समारोह में आये पीएम मोदी जनकपुर के मालिक बन गये. उन्हें इसके प्रतीक के रूप में उपमहानगर पालिका प्रशासन ने चांदी के बने चाबी सौंपे व मंच से भी जनकपुर मोदी को देने की घोषणा की. इसके साथ ही जानकी मंदिर भी भेंट किया गया. विभिन्न संगठनों व नेताओं ने मोदी को 121 किलो के फूल के बने माला पहनाया. उपमहानगरपालिका की चाबी सौंपते हुए प्रमुख लाल किशोर साह ने कहा कि मोदी जी जब चाहें जनकपुर आ जा सकते हैं. इन्हें अब इस जगह पर आने के लिये किसी की इजाजत की आवश्यकता नहीं होगी. आज से वहीं जनकपुर के मालिक हैं.
मोदी को भेंट में मिली जनकपुर की चाबी
मधुबनी : अभिनंदन समारोह में आये पीएम मोदी जनकपुर के मालिक बन गये. उन्हें इसके प्रतीक के रूप में उपमहानगर पालिका प्रशासन ने चांदी के बने चाबी सौंपे व मंच से भी जनकपुर मोदी को देने की घोषणा की. इसके साथ ही जानकी मंदिर भी भेंट किया गया. विभिन्न संगठनों व नेताओं ने मोदी को […]

हमें भी मिले समान अधिकार : लाल बाबू
अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार दो के मुख्यमंत्री लाल बाबू रावत ने कहा कि पीएम मोदी का जनकपुर आगमन ऐतिहासिक और इस प्रदेश के लिये गौरव की बात है. इससे पूरे प्रदेश के लोगों में विकास की नयी उम्मीद जगी है. कहा कि मधेसी भी नेपाल के अभिन्न अंग हैं, पर आज भी मधेसियों के साथ नेपाली तराइ के लोग भेदभाव कर रहे हैं. हम सालों से परेशानी व दुख से जूझ रहे हैं. हमारी भी इच्छा है कि हमें भी हर वह अवसर मिले जो एक सामान्य तौर पर नेपाली नागरिक को मिलना चाहिए . हमें क्षेत्र के आधार पर नेपाली व्यवस्था से अलग नहीं किया जा सकता. कहा कि जिस प्रकार मोदी एक सामान्य परिवार से आते हुए आज भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, उसी प्रकार मधेसियों को भी यह अवसर मिलना चाहिये.