मधुबनी : कर्मचारी के लेट लतिफी पर रोक लगाने के लिये सरकार ने सभी सरकारी कार्यालयों में बायोमेट्रिक सिस्टम से हाजरी बनाने का निर्णय लिया. बायोमेट्रिक मशीन लगाने के लिए कई एजेंसी को ठेका दिया गया. लेकिन, मधुबनी मुख्यालय के कई विभाग में अभी तक मशीन नहीं लगाया गया तो कई विभाग में मशीन लगने के बाद ही मशीन खराब हो गया. मंगलवार को विभिन्न कार्यालयों में पड़ताल किया गया. जिसमें बायोमेट्रिक सिस्टम को लेकर कई बातें सामने आयी.
बिजली विभाग में लगी थी एक साल पहले मशीन
बिजली विभाग में एक साल पूर्व मशीन लगाया गया. लेकिन, महज कुछ माह चलने के बाद ही मशीन खराब हो गया. एक बार फिर लोग पहले की तरह ही मैनुअल हाजिरी बनाते हैं. बीते दो माह पहले विभाग ने मशीन को ठीक करने के लिये संबंधित कंपनी को पत्र भेजा, पर अब तक इस दिशा में कंपनी की ओर से कोई पहल नहीं किया गया. विभाग के कार्यपालक अभियंता अजय कुमार ने बताया कि मशीन ठीक थी तो सभी लोग इसी से अपनी हाजिरी बनाते थे. पर मशीन अभी गारंटी में है इसलिए एजेंसी को लिखा गया है.
लेटलतीफी पर नहीं लग सकी रोक. एक ओर जहां बिजली विभाग में लगी मशीन खराब पड़ी है तो दूसरी ओर अब तक राज्य खाद्य निगम कार्यालय एवं पशुपालन विभाग में अभी तक बायोमेट्रिक सिस्टम मशीन नहीं लगाया गया है. जिस कारण अब तक इन विभाग में कर्मचारियों के आने जाने के लेट लतिफी पर कोई रोक नहीं लग सका है. आज तक इन विभागों के अधिकारियों द्वारा बायोमेट्रिक मशीन लगाये जाने की कोई पहल नहीं की गयी है .
मशीन होने के बाद भी मैनुअल हाजिरी बनाने की मजबूरी, लेटलतीफी पर रोक लगाने की सरकारी योजना विफल
समाहरणालय, पीएचइडी, नगर परिषद व सदर अस्पताल में मशीन से ही कर्मचारी बनाते हैं हाजिरी
