हादसा. बाइक में ठोकर मारने से हई दुर्घटना

घोघरडीहा : थाना क्षेत्र के नरहिया-कुपहा मुख्यमंत्री सड़क में जहलीपट्टी गांव के निकट एक ट्रैक्टर की ठोकर से एक महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. महिला बाइक पर अपने पति के पीछे बैठी हुई थी. मृत महिला की पहचान थाना क्षेत्र के गिदहा गांव निवासी कमल प्रसाद यादव की पत्नी शांति देवी […]

घोघरडीहा : थाना क्षेत्र के नरहिया-कुपहा मुख्यमंत्री सड़क में जहलीपट्टी गांव के निकट एक ट्रैक्टर की ठोकर से एक महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. महिला बाइक पर अपने पति के पीछे बैठी हुई थी. मृत महिला की पहचान थाना क्षेत्र के गिदहा गांव निवासी कमल प्रसाद यादव की पत्नी शांति देवी के रूप में हुई है.

घटना के संबंध में बताया गया है कि महिला अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए अपने पति श्री यादव के साथ इनरवा गांव जा रही थी. जहलीपट्टी गांव में मोड़ के निकट एक मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने बाइक को ठोकर मार दी. जिसमें महिला की मौत हो गई. दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक भागने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया. सूचना मिलते ही एसआई रामचन्द्र सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया. ग्रामीणों ने चालक को पुलिस के हवाले कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >