मधुबनी के भैरव स्थान थाना क्षेत्र का मामला

मधुबनी : जिले में बैंक व एटीएम से पैसा नहीं मिलने के कारण अघोषित रूप से आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है. मार्च महीने से ही बैंकों में पैसा की कमी है. इधर नये वित्तीय वर्ष 2018-19 की 10 दिन बीत चुके है. पर अब तक बैंक में कैश का अभाव है. जिसके कारण लोगों […]

मधुबनी : जिले में बैंक व एटीएम से पैसा नहीं मिलने के कारण अघोषित रूप से आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है. मार्च महीने से ही बैंकों में पैसा की कमी है. इधर नये वित्तीय वर्ष 2018-19 की 10 दिन बीत चुके है. पर अब तक बैंक में कैश का अभाव है. जिसके कारण लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. मिथिलांचल में शुभ लगन में उपनयन, मुंडन तथा विवाह संस्कार शुरू हो चुके है. पैसे के अभाव में तैयारी अधूरी रह गयी है. जिले में अभी तक व्यापारियों के पास पीओएस मशीन भी नहीं है.

जिससे लोग एटीएम कार्ड के जरिए खरीदारी कर सकें. लोग सुबह से शाम तक एक एटीएम से दूसरे एटीएम का चक्कर लगा रहे है. सबसे अधिक परेशानी गांव से आने वाले उन लोगों होती है. जो इस आशा के साथ शहर आते है कि उन्हें एटीएम या बैंक से पैसा मिल जायेगा. पर उन्हें निराश ही घर लौटना पड़ता है.

सब्जी के लिए झोला नहीं एटीएम लेकर निकलते हैं लोग. इन दिनों शहर में मॉर्निग वाक के लिये निकलने वालों की दिनचर्या बदल गयी है. पहले लोग मॉर्निग वाक के बहाने हाथ में झोला लेकर निकलते थे और लौटते वक्त हरी ताजी सब्जी खरीद कर लाते हैं. पर अब लोग इसी बहाने एटीएम से दूसरे एटीएम में पैसे निकालने की जुगाड़ में लगे रहते हैं. यह बात और है कि शहर के किसी भी एटीएम में इन लोगों को पैसे नहीं मिलते. कहीं पर एटीएम में नो कैश इन एटीएम, तो कहीं पर एटीएम में नो नेटवर्क डिस्प्ले हो रहा है. अधिकांश एटीएम में शटर गिरा है. जहां कहीं एटीएम खाली दिख जाता लोग पहले घुसने की कोशिश में रहते हैं. पर कहीं भी पैसे नहीं निकल रहे. जिस किसी को कहीं पर पैसे मिल गये वह अपने आप को भाग्यशाली मान रहा है. पीछे वाले उस व्यक्ति को हैरत से देखते हैं और मन ही मन उसके भाग्य को कोस रहे हैं
जिले में 262 शाखाएं व 133 एटीएम. जिले में विभिन्न बैंकों की 262 शाखाएं है. जबकि 133 एटीएम है. पर पैसे के अभाव में पैसे नहीं मिल रहे है. सूत्रों के मुताबिक आरबीआई से पैसा नहीं मिलने के कारण यह स्थिति बनी हुई है. जिले में सिर्फ एसबीआई की दो चेस्ट है. जहां आरबीआई पैसा भेजती है. एक मधुबनी में दूसरी झंझारपुर में अधिकारी की माने तो एक चेस्ट में प्रतिदिन 9 करोड़ रुपये मिलना है. पर एक दिन में औसतन एक करोड़ रुपये मिल रहे है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >