बासोपट्टी में अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार

मधुबनी/बासोपट्टी : बासोपट्टी थाना क्षेत्र में एसएसबी के जवानों ने मंगलवार को एक अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया है. वह बिना वीजा के भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था. एसएसबी के जवानों ने उक्त अमेरिकी नागरिक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम क्वेन डेविट बताया. उसके पास भारतीय वीजा नहीं […]

मधुबनी/बासोपट्टी : बासोपट्टी थाना क्षेत्र में एसएसबी के जवानों ने मंगलवार को एक अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया है. वह बिना वीजा के भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था. एसएसबी के जवानों ने उक्त अमेरिकी नागरिक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम क्वेन डेविट बताया. उसके पास भारतीय वीजा नहीं रहने के कारण उसे हिरासत में ले लिया गया.

उसके पास से एक बैग बरामद किया गया है, जिसमें विभिन्न प्रकार के सामान बरामद किये गये हैं. साथ ही भारतीय एक लाख 70 हजार रुपये भी मिले हैं. इसके अलावा जीपीएस सिस्टम बरामद होने की सूचना है. एसएसबी के अधिकारियों ने

पकड़े गये
बासोपट्टी में अमेरिकी
अमेरिकी नागरिक को बासोपट्टी थाना पुलिस के हवाले कर दिया है.
एसपी दीपक बरनवाल ने बताया कि जयनगर के एसडीपीओ शंकर शरण ओमी को इस मामले की जांच के लिए बासोपट्टी जाने का निर्देश दिया गया है. एसपी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है. अमेरिकन नागरिक नेपाली टूरिस्ट वीजा पर नेपाल आया था. आईबी को इसकी जानकारी दी गयी है. जांच के बाद विदेशी नागरिक एक्ट के नियम के उल्लंघन का मामला दर्ज हो सकता है. एसपी दीपक बरनवाल ने बताया कि फिलहाल इस संबंध में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है कि वह किस मंशा से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था. पुलिस व आइबी जांच कर रही है. जांच के बाद ही सही बात सामने आ सकेगी.
टूरिस्ट वीजा पर आया था नेपाल, जांच में जुटी आईबी व पुलिस
एसएसबी के जवानों ने हिरासत
में लेकर पुलिस को सौंपा
बैग से कई प्रकार के सामान बरामद
फोटो: 43,44
परिचय:- पुलिस हिरासत में बासोपट्टी में धराया अमेरिकन नागरिक क्वेन डेविट व बरामद सामान.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >