250 बोतल शराब के साथ कारोबारी धराया

जयनगर : सशस्त्र सीमा बल 48 वीं बटालियन कमला बीओपी ई कंपनी के जवानों ने गश्ती के दौरान एक कारोबारी को 250 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया है. एसएसबी जवानों ने गश्ती के दौरान भारत नेपाल सीमा के पिलर संख्या 271/1 के पास अकौंहा गांव से 300 मिली की 230 बोतल सोफी और 20 […]

जयनगर : सशस्त्र सीमा बल 48 वीं बटालियन कमला बीओपी ई कंपनी के जवानों ने गश्ती के दौरान एक कारोबारी को 250 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया है. एसएसबी जवानों ने गश्ती के दौरान भारत नेपाल सीमा के पिलर संख्या 271/1 के पास अकौंहा गांव से 300 मिली की 230 बोतल सोफी और 20 बोतल एसी ब्लैक शराब के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शराब कारोबारी कारी सदाय बताये गए हैं. शराब कारोबारी बाइक से शराब नेपाल से भारत ला रहा था. एसएसबी जवानों ने शराब सहित बाइक को भी जब्त कर लिया है. एसएसबी गश्ती दल में एचसी जीडी चंदन ठाकुर, सीटी जीडी चंदन चौधरी और सीटी एसबी सरोज शामिल थे. एसएसबी ने गिरफ्तार शराब कारोबारी को जयनगर थाने को सुपुर्द कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >