20 घंटे विलंब से पहुंची गरीब रथ
मधुबनी : जयनगर-दरभंगा रेल खंड पर लंबी दूरी की गाड़ियों के परिचालन में हो रही विलंब के कारण यात्रियों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है. इसके अलावा गुरुवार को जयनगर- नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी के रद्द होने के कारण दिल्ली जानेवाली यात्रियों को बस व अन्य स्टेशनों से यात्रा करने की मजबूरी […]
मधुबनी : जयनगर-दरभंगा रेल खंड पर लंबी दूरी की गाड़ियों के परिचालन में हो रही विलंब के कारण यात्रियों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है. इसके अलावा गुरुवार को जयनगर- नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी के रद्द होने के कारण दिल्ली जानेवाली यात्रियों को बस व अन्य स्टेशनों से यात्रा करने की मजबूरी है.
नई दिल्ली के लिए यात्रियों को शुक्रवार वहीं अमृतसर के लिए रविवार को ट्रेन मिलेगी. इस क्रम में आनंद बिहार-जयनगर गरीब रथ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 12:45 से 20 घंटे विलंब से चलकर गुरुवार को 8 बजे सुबह पहुंची. जबकि हावड़ा-जयनगर धुरियान सवारी गाड़ी गुरुवार को ही छह घंटे विलंब से पहुंची. ज्ञात हो कि अमृतसर -जयनगर व जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस को पूर्व में ही दो माह के लिए रद्द कर दिया गया है. वर्तमान में जयनगर-अमृतसर व
अमृतसर-जयनगर सरयू यमुना एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिनों का ही परिचालन किया जा रहा है.
बच्चों का भरण पोषण करना जरूरी
पोस्ट ऑफिस रोड पर ठेला पर गर्म कपड़ा बेचते 35 वर्षीय एक युवक कानपुर (उत्तर प्रदेश) के मूल निवासी है. पूछने पर उसने अपना नाम विरेंद्र कुमार बताया. विरेंद्र ने कहा कि वह रोजगार के लिए मधुबनी में आया हुआ है. वह कई सालों से सिजनल कपड़ा सड़क किनारे ठेला लगाकर बेचता है. उसने बताया कि उसे तीन बच्चे हैं. बच्चों की पढाई- लिखाई व परिवार के भरण पोषण के लिए वह रेहड़ी लगाकर कपड़ा बेचता है. चकदह मोहल्ले में एक किराये के मकान में रहकर वह अपना रोजगार करता है. मुंबई से गर्म कपड़ा लाकर वह कम कीमत पर लोगों को कपड़ा उपलब्ध कराता है. वीरेंद्र ने इस वर्ष पड़ने वाले ठंड के बावत
बताया कि वह 10 वर्षों से यह कार्य कर रहा है. पर इतनी ठंड कभी नहीं पड़ा था. ठंड में गर्म कपड़े की मांग भी इस वर्ष बढा है लोग फुटफाथ पर भी कपड़ा खरीदने आ रहे हैं.