दो के बीच सीधे तौर पर होगी टक्कर 15 साल बाद नये अध्यक्ष की संभावना
मधुबनी : कॉपरेटिव बैंक के अध्यक्ष पद के प्रमुख दावेदार नवेंद्र झा का नामांकन पत्र रद्द हो जाने के बाद अब चुनाव की रणनीति पूरी तरह से बदल गयी है. चर्चाओं का बाजार गर्म है. वर्तमान समय में जो हालात बन गये हैं उससे अब तो यह बात साफ तौर पर सामने आ गया है […]
मधुबनी : कॉपरेटिव बैंक के अध्यक्ष पद के प्रमुख दावेदार नवेंद्र झा का नामांकन पत्र रद्द हो जाने के बाद अब चुनाव की रणनीति पूरी तरह से बदल गयी है. चर्चाओं का बाजार गर्म है. वर्तमान समय में जो हालात बन गये हैं उससे अब तो यह बात साफ तौर पर सामने आ गया है कि बीते पंद्रह साल बाद अध्यक्ष की कुर्सी पर अब या तो ब्रह्मानंद यादव का कब्जा होगा या फिर सुजनकांत ठाकुर का. इस नये राजनीतिक घटनाक्रम से कॉपरेटिव बैंक में भी बातें हो रही है.
नये अध्यक्ष के साथ किस प्रकार के कार्य का अनुभव कर्मियों को होगा यही बातें बैंक में हो रही है. मालूम हो कि बीते 15 साल से लगातार नवेंद्र झा कॉपरेटिव बैंक के अध्यक्ष के पद पर आसीन रहे हैं. इस बार भी ये प्रमुख दावेदार के रूप में देखे जा रहे थे. पर छपाई मामले में कथित तौर पर 40 लाख 77 हजार का भुगतान बिना किसी टेंडर के किये जाने के कारण प्राधिकार के द्वारा इनके नामांकन को स्क्रूटनी के एक दिन बाद रद्द कर दिया गया.
बदल गया समीकरण . कल तक नवेद्र झा के पक्ष में मतदान करने वाले पैक्स अध्यक्षों के सामने भी अब नये परिस्थिति में मतदान करने की बातें होने लगी है. अध्यक्ष पद के लिये चुनावी मैदान मे खड़े बांकी बचे दोनों प्रत्याशी इस बदले माहौल में अपनी ताकत को झोंक दिया है. रात तक पैक्स अध्यक्षों को अपने पक्ष में करने की पहल की जा रही है. पैक्स अध्यक्ष किसके पक्ष में मतदान करें इस बात को लेकर सोच विचार करने में जुटे हैं. इसमें ब्रह्मानंद यादव बीते चुनाव में भी नवेद्र झा के प्रतिद्वंद्वी के रूप में चुनावी मैदान में खड़े थे. साल 2012 में हुए चुनाव में ब्रह्मानंद को कुल 128 मत मिले थे. जबकि नवेंद्र झा को 161 मत. वहीं तीसरे उम्मीदवार रमण सिंह को 92 मत मिला था. मालूम हो कि अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर तीन लोगों ने अपना नामांकन किया था. नामांकन के जांच में तीनों कागजात को वैध माना गया. लेकिन, दूसरे दिन ही निवर्तमान अध्यक्ष नवेंद्र झा का नामांकन को निरस्त कर दिया गया.
403 मतदाता करेंगे मतदान . चुनाव में कुल 404 मतदाता अध्यक्ष पद के दावेदारों के भाग्य का फैसला करेंगे. इसमें 399 पैक्स अध्यक्ष एवं चार व्यापार मंडल के अध्यक्ष शामिल हैं.
को-ऑपरेटिव बैंक चुनाव
ब्रह्मानंद व सुजनकांत में किसके सिर सजेगा अध्यक्ष का ताज, हो
रही चर्चा
निवर्तमान अध्यक्ष का नामांकन पत्र रद्द होने के बाद बदली चुनावी रणनीति
प्रशासनिक तैयारी तेज
मधुबनी. सेंटल कोआपरेटिव बैंक के चुनाव के लिए प्रशासनिक तैयारी जोर शोर से चल रही है. सदर अनुमंडल परिसर में आगामी 18 जनवरी को कोआपरेटिव बैंक के चुनाव का मतदान होना है. उपाध्यक्ष पद पर खड़े सात उम्मीदवारों ने अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए 399 पैक्स के अध्यक्षों एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष के 7 वोट एवं ईख क्रय विक्रय संघ के एक सदस्य को मिलाकर कुल 407 मतदाता को अपने अपने पक्ष में करने के लिए दौरा कर रहे हैं.