25 घंटे विलंब से पहुंची स्वतंत्रता सेनानी

मधुबनी : जयनगर-दरभंगा रेल खंड पर महीनों से लंबी दूरी गाड़ियों का परिचालन विलंब होने के कारण यात्रियों को परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा था. ऐसे में ठंड के मौसम में आये धुंध के कारण यह परेशानी और अधिक बढ़ गयी है. कभी 25-26 घंटा ट्रेन लेट तो कभी ट्रेन रद्द से परेशान […]

मधुबनी : जयनगर-दरभंगा रेल खंड पर महीनों से लंबी दूरी गाड़ियों का परिचालन विलंब होने के कारण यात्रियों को परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा था. ऐसे में ठंड के मौसम में आये धुंध के कारण यह परेशानी और अधिक बढ़ गयी है. कभी 25-26 घंटा ट्रेन लेट तो कभी ट्रेन रद्द से परेशान है. यहां के यात्री इस क्रम में रविवार को सायं 6:30 बजे आने वाली नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी 25 घंटे विलंब से पहुंची. जिसके कारण सोमवार को जयनगर-नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी को रद्द कर दिया गया. वहीं मंगलवार को जयनगर-नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी का परिचालन निर्धारित समय 2:30 बजे हुआ. मंगलवार को सियालदह-जयनगर गंगा सागर 5 घंटे विलंब से पहुंची. वहीं हावड़ा-जयनगर धुरियान सवारी गाड़ी 4 घंटा विलंब से पहुंची.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >