अस्पताल में मरीजों के लिए लगा ब्लोअर
मधुबनी : भीषण ठंड से मरीजों को राहत देने के लिए सदर अस्पताल के विभिन्न वार्डो में भर्ती मरीजों के लिए मंगलवार को ब्लोअर लगाया गया. जिससे मरीजों को ठंड से निजात मिल सके. अस्पताल प्रबंधक ए मजीद ने बताया कि सदर अस्पताल के प्रसव कक्ष में 2, महिला मेडिकल वार्ड में एक, पुरुष मेडिकल […]
मधुबनी : भीषण ठंड से मरीजों को राहत देने के लिए सदर अस्पताल के विभिन्न वार्डो में भर्ती मरीजों के लिए मंगलवार को ब्लोअर लगाया गया. जिससे मरीजों को ठंड से निजात मिल सके. अस्पताल प्रबंधक ए मजीद ने बताया कि सदर अस्पताल के प्रसव कक्ष में 2, महिला मेडिकल वार्ड में एक, पुरुष मेडिकल वार्ड में 2, सर्जिकल वार्ड में 2 ब्लोअर मंगलवार को लगाया गया. पुरुष सर्जिकल वार्ड में भर्ती पार्वती देवी सहित कई मरीजों ने बताया कि वार्ड में ब्लोअर लगाने से हमलोगों को काफी राहत मिला है.
इससे पूर्व वार्ड में भर्ती मरीजों को कंबल उपलब्ध करा दी गयी थी. सिविल सर्जन डा. अमरनाथ झा ने बताया कि सदर अस्पताल के सभी वार्डो में एसी भी लगाया जायेगा. जिससे गर्मियों में मरीजों को गर्मी से राहत मिल सके. बताते चले कि प्रसव कक्ष में एसी लगाया जा चुका है. सीएस ने कहा कि सदर अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीजों को आवश्यकतानुसार हर सुविधा मुहैया कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग संकल्पित है, और इस क्रम में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा सहित अन्य सुविधा भी उपलब्ध कराया जा रहा है.
अस्पताल में बढ़ी कोल्ड डायरिया व दमा के मरीजों की संख्या
ठंड बढ़ते ही सदर अस्पताल में कफ कोल्ड, दमा, कोल्ड डायरिया के मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है. विगत पांच दिनों में आए मरीजों में 40 फीसदी मरीज ठंड से प्रभावित रहे हैं. जबकि 40 फीसदी मरीज प्रसव से संबंधित तथा 20 फीसदी मरीज अन्य बीमारी से संबंधित रहा है. मौसम में तब्दीली के साथ अस्पताल आने वाले मरीजों की संख्या में काफी कमी भी दर्ज किया जा रहा है. दिसंबर के अंतिम सप्ताह में यह आंकड़ा 400 से उपर नहीं जा सका.
ठंड से होने वाली बीमारी के 600 मरीज. विगत पांच दिनों में ओपीडी में पंजीकृत एक हजार पांच सौ पंद्रह मरीजों में 600 मरीज कोल्ड डायरिया, उच्च रक्त चाप व कोल्ड से संबंधित अन्य बीमारी से ग्रसित रहे. सभी मरीजों को मेल ओपीडी में चिकित्सकों द्वारा उपचार व उचित सलाह दिया गया. मंगलवार को मेल ओपीडी में तैनात चिकित्सक डा. डीएस मिश्रा ने बताया कि सभी मरीजों को उपचार कर उसे आवश्यक दवा उपलब्ध कराया गया. साथ ही उन्हें ठंड से बचाव का आवश्यक सुझाव भी दिया गया. डा. मिश्रा ने बताया कि ठंड से बचाव के लिए दवा से अधिक परहेज की आवश्यकता है.
दवा की नहीं है किल्लत. चिकित्सा पदाधिकारी सह प्रभारी उपाधीक्षक डा. डीएस मिश्रा ने बताया कि वर्तमान समय में दवा की कोई किल्लत नहीं है. ठंड से संबंधित सभी दवा उपलब्ध है.
ठंड से करें बचाव. चिकित्सक डाॅ डीएस मिश्रा ने बताया कि मौसम बदलने से सबसे अधिक प्रभावित बुजुर्ग व बच्चा होता है. इसके लिए उन्हें गर्म पानी का सेवन, गर्म कपड़े का अधिक प्रयोग, सूर्योदय के बाद ही सुबह की सैर करने की सलाह देते हैं. इसके अलावा गर्म खाना खाने की सलाह देते है.
पांच दिनों में 1515 मरीजों का रजिस्ट्रेशन
सदर अस्पताल में विगत पांच दिनां में कुल एक हजार पांच सौ पंद्रह मरीज का रजिस्ट्रेशन किया गया. जिसमें अधिकांश मरीज दमा, उच्च रक्त चाप व कोल्ड डायरिया का ही आया. इसके बाद प्रसव संबंधी मरीज आया. सदर अस्पताल के रजिस्ट्रेशन काउंटर से मिली जानकारी के अनुसार 29 दिसंबर 17 को कुल 365 मरीज पंजीकृत किया गया. 30 दिसंबर को 325, 31 दिसंबर को 400, 1 जनवरी 18 को 75 तथा 2 जनवरी को 350 मरीज का पंजीकरण किया गया.