33 हजार पावर का पोल गिरा, अापूर्ति बािधत

परेशानी. गरमी से हाल बेहाल, पानी के लिए मचा हाहाकार िमट्टी काटने से 33000 पावर का पोल धराशायी भच्छी गांव के समीप पानी के बहाव से पोल के निकट की मिट्टी बही दुर्घटना से बचने के लिए काटी गयी बिजली मधुबनी : भच्छी गांव में नहर के समीप खेत से मिट्टी काटने के कारण 33 […]

परेशानी. गरमी से हाल बेहाल, पानी के लिए मचा हाहाकार

िमट्टी काटने से 33000 पावर का पोल धराशायी
भच्छी गांव के समीप पानी के बहाव से पोल के निकट की मिट्टी बही
दुर्घटना से बचने के लिए काटी गयी बिजली
मधुबनी : भच्छी गांव में नहर के समीप खेत से मिट्टी काटने के कारण 33 हजार पावर तार लगा पोल शनिवार की रात गिर गया. जिस कारण विभाग को तत्काल ही पावर काटना पड़ा. गनीमत रही कि जिस वक्त पोल गिरा उस वक्त अंधेरा हो चुका था और खेतों में कोई भी मजदूर काम नहीं कर रहा था. इधर, पोल गिरने का खामियाजा शहर भर के लोगों को भुगतना पड़ा. लाइन काटे जाने से करीब आठ घंटे से अधिक समय तक लोग बेहाल रहे.
सबसे अधिक किल्लत लोगों को पानी को लेकर हुइ. शनिवार की रात बिजली गुल होने से लोगों को गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा. 33 हजार पॉवर लाइन का पोल गिर जाने के कारण 3 बजे रात से रविवार की सुबह 10 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहा.
33 हजार बिजली लाइन का गिरा पोल
विद्युत विभाग के सहायक अभियंता गौरव कुमार ने बताया कि रात करीब 3 बजे में भच्छी नहर के नजदीक खेत में लगे बिजली पोल अचानक गिर गया. सहायक अभियंता ने बताया कि नहर के किनारे लगे पोल के बगल से खेत के मालिक द्वारा मिट्टी काट लिया गया था. जिस कारण बारिश होने के कारण पोल के समीप का मिट्टी नीचे से बह जाने के वजह पोल झुक गया. सहायक अभियंता ने बताया कि रात होने के कारण पोल सही करने का काम संभवन नहीं था. दुर्घटना को देखते हुए लाइन को काटना पड़ा.
आठ घंटे तक बाधित रही बिजली
पानी को लेकर हुई परेशानी
लगातार आठ घंटा तक बिजली गुल रहने के कारण सुबह में स्कूल जाने वाले बच्चे, कार्यालय जाने वाले कर्मी को स्नान करने सहित घरेलू काम में परेशानी का सामना करना पड़ा. विभाग द्वारा सबसे पहले इमरजेंसी फीडर में 9 बजे दिन में लाइन चालू किया गया. उसके बाद दिन में करीब 11 बजे अन्य फीडरों का लाइन चालू किया गया. रहिका प्रतिनिधि के अनुसार शुक्रवार की रात से रहिका फीडर का लाइन कटा रहा. जानकारी हो कि शुक्रवार की रात हल्की बारिश एवं हवा के चलते लाइन अवरुद्ध है. शनिवार के 12 बजे दिन तक बिजली की आपूर्ति नहीं हो पायी. इस बिजली अवरुद्ध के कारण रहिका, सतलखा, बेलौंजा सहित आधा दर्जन गांव का बिजली बंद है . जिस कारण लोगों को इस गर्मी में काफी फजीहत झेलनी पड़ रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >