40 हजार से भरा बैग छीन कर उचक्का फरार

मधेपुर : मधेपुर पुरानी बस स्टैंड के निकट शनिवार को दिन के लगभग 2 बजे पल्सर बाइक पर सवार एक उचक्का ने मधेपुर डयोढी निवासी विनोदानंद सिंह से 40 हजार रुपया छीनकर फरार हो गया. विनोदनंद सिंह ने बताया कि वह पीएनबी से पेंशन की राशि निकाल कर पैदल घर जा रहे थे़ पुरानी बस […]

मधेपुर : मधेपुर पुरानी बस स्टैंड के निकट शनिवार को दिन के लगभग 2 बजे पल्सर बाइक पर सवार एक उचक्का ने मधेपुर डयोढी निवासी विनोदानंद सिंह से 40 हजार रुपया छीनकर फरार हो गया. विनोदनंद सिंह ने बताया कि वह पीएनबी से पेंशन की राशि निकाल कर पैदल घर जा रहे थे़ पुरानी बस स्टैंड के समीप पहुंचते ही काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार बदमाश ने पीछे से झपट्टा मारकर उनके हाथ से रुपया भरा बैग छीन लिया़ इस घटना को लेकर विनोदानंद सिंह ने थाने में आवेदन दिया है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >